नई दिल्ली
राजस्थान के अलवर में दिव्यांग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस जघन्य अपराध के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। पात्रा ने कहा है कि एक 15-16 साल की दिव्यांग लकड़ी के साथ अलवर, राजस्थान में दुर्व्यवहार हुआ है। एक गाड़ी खून से लथपथ उस लड़की को सड़क पर छोड़कर जाती है। बीजेपी का हमला
पात्रा ने आगे कहा है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान से नदारद हैं। राहुल गांधी फेल हो चुके हैं इसलिए उत्तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा जी को मैदान में उतारा गया है। तो कुछ सवाल प्रियंका वाड्रा जी से होंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक 15-16 साल की दिव्यांग लकड़ी के साथ अलवर, राजस्थान में दुर्व्यवहार हुआ है। एक गाड़ी खून से लथपथ उस लड़की को सड़क पर छोड़कर जाती है। आज वो बेटी आईसीयू में अपने जीवन से लड़ रही है।
जब अलवर में ये घटना हो रही थी, तब प्रियंका वाड्रा रणथम्भोर में अपना जन्मदिन मना रही थीं।
मंगलवार को हुआ था गैंगरेपमंगलवार को अलवर में एक मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली की 'निर्भया' की तरह दरिंदगी हुई। गैंगरेप के बाद उसे ऑवरब्रीज से नीचे फैंक दिया गया। उसकी जान बचाने के लिए डाॅक्टरों ने अलवर से जयपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी सर्जरी की गई है। अलवर की इस 'निर्भया' के साथ हुई ज्यादती और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ताे कहा है कि प्रदेश में बेटियां आए दिन दरिंदों की हवस का शिकार हो रही हैं, लेकिन सरकार शून्य हो गई है।
राजस्थान के अलवर में दिव्यांग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस जघन्य अपराध के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। पात्रा ने कहा है कि एक 15-16 साल की दिव्यांग लकड़ी के साथ अलवर, राजस्थान में दुर्व्यवहार हुआ है। एक गाड़ी खून से लथपथ उस लड़की को सड़क पर छोड़कर जाती है।