पुडुचेरी, 12 मई (भाषा) पुडुचेरी संसदीय क्षेत्र के कामराज नगर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर रविवार को पुनर्मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने यहां पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। अधिकारियों के वीवीपीएटी में रिकॉर्ड किए गए मॉक चुनाव वोट न हटाने की शिकायत के बाद यह आदेश दिया गया था। मॉक चुनाव यहां 18 अप्रैल को हुए वास्तविक मतदान से पहले किए गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 479 महिलाओं सहित 952 मतदाताओं के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की संभावना है। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
पुडुचेरी के कामराज नगर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पुनर्मतदान जारी
पुडुचेरी, 12 मई (भाषा) पुडुचेरी संसदीय क्षेत्र के कामराज नगर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर रविवार को पुनर्मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने यहां पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। अधिकारियों के वीवीपीएटी में रिकॉर्ड किए गए मॉक चुनाव वोट न हटाने की शिकायत के बाद यह आदेश दिया गया था। मॉक चुनाव यहां 18 अप्रैल को हुए वास्तविक मतदान से पहले किए गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 479 महिलाओं सहित 952 मतदाताओं के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की संभावना है। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
भाषा 12 May 2019, 11:02 am