ऐपशहर

PM Narendra Modi birthday: कहीं 71 फीट लंबा तो कहीं 71 किलो का केक, किसी ने बनाई खास पेटिंग...देखें पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन की अलग तस्वीरें

पीएम के जन्मदिन को खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके से इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीजेपी की कोशिश है कि आज देश में 1 करोड़ नहीं बल्कि दो करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का महा रेकॉर्ड बनाया जाए।

Curated byशशि मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम 17 Sep 2021, 12:27 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 1950 में 17 सितंबर के दिन हुआ था। इस बार प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्म दिवस को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लेकर पूरे देश में जन्मदिन मनाया जा रहा है। लोग इस खास मौके को खास तरीके से मना रहे हैं। देखें पीएम मोदी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की अलग तस्वीरें...
नवभारतटाइम्स.कॉम see special and different pictures of pm narendra modi birthday
PM Narendra Modi birthday: कहीं 71 फीट लंबा तो कहीं 71 किलो का केक, किसी ने बनाई खास पेटिंग...देखें पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन की अलग तस्वीरें


दाल-चावल जैसे अनाज से बनाई पीएम की तस्वीर

ओडिशा के भुवनेश्वर में रहने वाले प्रियंका साहनी ने पीएम को जन्मदिन पर खास उपहार दिया। उन्होंने 8 फीट ऊंचे और 4 फीट चौड़े प्लाई बोर्ड पर पीएम मोदी की तस्वीर बनाई। इस तस्वीर पर उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इस तस्वीर की खास बात है कि इस पर अनाज को पेस्ट करके इसे बनाया गया है। प्रियंका ने बताया कि इसे बनाने के लिए उन्होंने चावल, दाल और चूड़ा का प्रयोग किया है। तस्वीर में प्रसिद्ध कलाकृति पट्टचित्र और लोकप्रिय कोणार्क मंदिर का चक्र भी बनाया गया है। पीएम मोदी के दिल की जगह पर भारत का नक्शा बनाया गया है।

वैक्सीनेशन वाला केक काटा

पीएम के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजन किए जा रहे हैं। वाराणसी के मंडलीय अस्पताल के वैक्सीन सेंटर पर पीएम का जन्मदिन मनाया गया। यहां एक डॉक्टर ने पीएम का मुखौटा लगाया और वैक्सीन की शेप का केक काटा गया।

71 किलो लड्डू का काटा केक

वाराणसी में कहीं 71 किलो लड्डू का केक काटा गया तो कहीं एक दूसरे में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। दशाश्वमेध घाट पर भी पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर दीर्घायु की कामना की। छावनी क्षेत्र में पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए 71 किलो लड्डू का केक काटा गया जवाहरनगर स्थित पीएम संसदीय कार्यालय को गुब्बारों, दीपों से सजाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। 71

71 फीट लंबा केक काटा

मध्य प्रदेश के भोपाल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 71 फीट लंबा केक काटा गया। यह केक भी खास था। केक की लंबाई 71 फीट थी। इतनी ही नहीं इसे कोविड वैक्सीनेशन की शेप में बनाया गया। केक लालघाटी चौराहे पर काटा गया।

लेखक के बारे में
शशि मिश्रा
"शशि पांडेय ने 2007 में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से की। फिर दैनिक जागरण कानपुर से घिसाई। सहारा में पॉलिशिंग और नवभारत टाइम्स में मिली ऐसी चमक जो अभी तक बरकरार है। शौक़: लिखना, घूमना और नये लोगों से नई- नई जानकारियां लेना. फ़ंडा: जीवन में हर किसी के पास दो रास्ते होते हैं, भाग लो (Run) या भाग लो (Part). मेरी लाइफ का फ़ंडा, भागने की जगह भाग लेना है."... और पढ़ें

अगला लेख

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर