ऐपशहर

दो साल में सोनिया गांधी की पहली रैली आज

कर्नाटक में अपना किला बचाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार वहां रैलियां कर रहे हैं। सोमवार से राहुल गांधी के कर्नाटक में चुनाव अभियान का नौवां आखिरी चरण शुरू हुआ है।

नवभारत टाइम्स 8 May 2018, 1:29 am
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम sonia-gandhi

लगभग दो साल बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी किसी चुनावी रैली या सभा में हिस्सा लेने जा रही हैं। कर्नाटक चुनावों के मद्देनजर वह मंगलवार को प्रदेश के बीजापुर इलाके में शाम साढ़े 4 बजे रैली करने जा रही हैं। हालिया चुनाव में यह उनकी पहली रैली होगी।

बता दें कि कर्नाटक में अपना किला बचाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार वहां रैलियां कर रहे हैं। सोमवार से राहुल गांधी के कर्नाटक में चुनाव अभियान का नौवां आखिरी चरण शुरू हुआ है।

यूपी चुनाव से पहले अगस्त 2016 में पीएम मोदी के संसदीय इलाके वाराणसी में रोड शो के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी, उस समय में उन्हें एयरलिफ्ट कराकर तुरंत दिल्ली लाया गया था। इसके बाद से सोनिया ने खुद को चुनावी अभियानों से दूर रखा था।

अगला लेख

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर