ऐपशहर

स्टॉक एक्सचेंज का फ्लोर ढहा, 75 जख्मी

इंडोनेशियाई स्टॉक एक्सचेंज की इमारत का एक तल सोमवार सुबह ढह गया जिससे कम से कम 75 लोग घायल हो गए। असल में फर्स्ट फ्लोर का एक हिस्सा टूटा तो सीसा, ...

BHASHA 16 Jan 2018, 9:00 am

एएफपी, जकार्ता : इंडोनेशियाई स्टॉक एक्सचेंज की इमारत का एक तल सोमवार सुबह ढह गया जिससे कम से कम 75 लोग घायल हो गए। असल में फर्स्ट फ्लोर का एक हिस्सा टूटा तो सीसा, धातु और अन्य सामग्री का एक कास्केड ग्राउंड फ्लोर पर नष्ट हो गया। जकार्ता पुलिस ने बताया कि यह हादसा था। ऐसा विस्फोट की वजह से नहीं हुआ। घटना में 75 लोग घायल हुए हैं मगर किसी के मरने की खबर नहीं है। हालांकि टीवी पर अफरातफरी की तस्वीरें दिखाई दीं। चश्मदीद छात्र रिजकी नोवियांडी ने एक टीवी को बताया कि मैंने कई लोगों को खून से लथपथ देखा। कई लोगों को इमारत से बाहर लाया गया और उन्हें ऐंबुलेंस पहुंचने तक बाहर घास पर रखा गया। लॉबी मलबे से भरी थी। इमारत में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। अब मलबा हटाकर संभावित जख्मी लोगों की तलाश की जा रही है। स्टॉक एक्सचेंज में मौजूद एक पत्रकार अमैलिया पुत्री हस्नियावती ने बताया कि तकरीबन 20 सेकेंड के लिए ऐसी आवाज हुई मानो कुछ इमारत से गिर गया हो। हर कोई घबराया हुआ था और लोगों को तत्काल वहां से निकाला जा रहा था। फिलहाल यह नहीं पता लग पाया है कि टावर का एक फ्लोर क्यों गिर गया।

अगला लेख

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर