जयपुर, 10 अप्रैल :भाषा: जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित वल्र्ड ट्रेड पार्क मेंंं आज सफाई के दौरान उंचाई से गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि उंचाई पर सफाई कर रहेेे दो मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरे। घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है। जवाहरसर्किल के थानाप्रभारी हरिशंकर शर्मा के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब पानी टपकने की शिकायत को दूर करने के लिए श्रमिक एल्यूमिनियम की सीढी लगा कर काम कर रहे थे। अचानक सीढी असंतुलित हो होने से उसपर चढ़कर कर काम कर रहे दो श्रमिक करीब पचास फुट की उंचाई से गिर गये। मृतकों की पहचान चौमूं निवासी नरेन्द्र जांगिड :30: और चिडावा निवासी संदीप पायल :40: के रूप मंे हुई है। उन्होंने बताया कि घायल अहसान, बंशीलाल, मोहरसिंह और सोनूराम का नजदीकी अस्प्ताल में उपचार चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का है। प्रबंधन ने काम कर रहेेेे श्रमिकों की सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं किये गये थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वल्र्ड ट्रेड पार्क में सफाई के दौरान गिरने से दो श्रमिकों की मौत
जयपुर, 10 अप्रैल :भाषा: जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित वल्र्ड ट्रेड पार्क मेंंं आज सफाई के दौरान उंचाई से गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।
नवभारतटाइम्स.कॉम 10 Apr 2017, 6:50 pm