भाषा, रामपुर : मंत्री मोहसिन रजा ने सोमावर को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर पूर्व की सरकार के दौरान मंत्री के रूप में फंड के गबन का आरोप लगाया। राज्य विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित रजा ने आरोप लगाया, आजम खान ने हज और वक्फ विभागों के मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान तकरीबन समूचे कोष को खत्म कर दिया। उन्होंने खान पर विभाग की जमीन हड़पने और मदरसा के लिए कोषों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए रजा ने उस पर राज्य के मदरसों के विकास के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।
यूपी : 'आजम खान ने किया फंड का गबन'
मंत्री मोहसिन रजा ने सोमावर को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर पूर्व की सरकार के दौरान मंत्री के रूप में फंड के गबन का आरोप लगाया। राज्य विधान ...
BHASHA 12 Sep 2017, 9:00 am