ऐपशहर

Husband Wife Jokes: पत्नी से मजाक करना पड़ा पतिदेव को भारी, बीवी ने कर दी बेलन से खातिरदारी

Husband Wife Latest Funny Jokes: पत्नी हो रही थी पार्टी में जाने के लिए तैयार तभी पति ने कर दी ऐसी हरकत कि फिर जो हुआ उसके बारे में पतिदेव बताने को नहीं हुए तैयार...

Authored byएनबीटी डेस्क | नवभारतटाइम्स.कॉम 27 Sep 2022, 11:04 am
Husband Wife Latest Funny Jokes: पति- पत्नी से लेकर टीचर स्टूडेंट तक पर बने ये चुटकुले काफी मजेदार हैं। इन सभी जोक्स को पढ़कर आपके पेट में जो हंसी के बुलबुले उठने वाले हैं उन्हें आप चाहकर भी नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर पढ़ते हैं जोक्स के इस पिटारे में मौजूद कुछ चुटीले चुटकुले...
नवभारतटाइम्स.कॉम Wife husband Jokes


1.
जब पत्नी को टोक बैठा पति...
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो?
आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
2.
टीचर ने स्टूडेंट्स ने पूछा- बताओ एक साल में कितनी रात्रि होती है ?
स्टूडेंट- 10 रात्रि
टीचर- 10 कैसे ?
स्टूडेंट- 9 नवरात्रि और 1 शिवरात्रि

3.
पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी - थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं


4.
खूब बारिश हो रही थी, गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था।
चिंटू एक पार्क में उदास बैठे-बैठे पानी में पत्थर मार रहा था।
तभी एक मेढक निकला और बोला… पानी में आ तो तेरी उदासी उतारूं तेरी वाली के चक्कर में तुने मेरी वाली का सिर फोड़ दिया?


5.
मिंटू डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर ने पूछा- कौन सा group है आपका?
मिंटू- आजाद परिंदे
डॉक्टर- अरे ब्लड ग्रुप पूछ रहा हूं WhatsApp की औलाद।
लेखक के बारे में
एनबीटी डेस्क
देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Jokesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर