चीन के सनाया में आयोजित की गई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। आगे की स्लाइड्स में देखें मानुषी की कुछ अनदेखी तस्वीरें
2/14
मिस वर्ल्ड 2016 ने मानुषी को पहनाया ताज
मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल ने मानुषी को मिस वर्ल्ड 2017 का ताज पहनाया।
3/14
हरियाणा की हैं मानुषी
मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत के शहर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 14 मई 1997 को हुआ था।
4/14
67वीं मिस वर्ल्ड हैं मानुषी
20 साल की मानुषी छिल्लर 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। भारत से पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया थीं। उन्होंने 1966 में यह खिताब जीता था।
मानुषी मेडिकल की स्टूडेंट हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। उनके माता-पिता भी डॉक्टर हैं।
6/14
मानुषी के पसंदीदा स्पोर्ट्स
मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं।
7/14
मानुषी के शौक
मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं। इसके अलावा वह स्केचिंग करती हैं और पेंटिंग भी बनाती हैं।
8/14
सोशल सर्विस भी करती हैं मानुषी
मिस वर्ल्ड में जाने से पहले मानुषी समाजसेवा के कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने महिलाओं की माहवारी के दौरान हाइजीन से संबंधित एक कैंपेन में करीब 5000 महिलाओं को जागरूक किया है।
9/14
फिट रहती हैं मानुषी
मानुषी हमेशा अपनी सेहत का ख्याल रखती हैं। वह रोजाना जिम में पसीना बहाती हैं।
10/14
भारत की 6वीं मिस वर्ल्ड हैं मानुषी
1966 मेडिकल फाइनल इयर की स्टूडेंट रीता फारिया भारत से पहली मिस वर्ल्ड बनीं थीं। उसके बाद ऐश्वर्या राय ने 1994, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी भारत से 6वीं मिस वर्ल्ड हैं।
11/14
काफी लंबी हैं मानुषी
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर काफी लंबी हैं। उनकी हाइट 5.9 फीट है।
12/14
54वीं मिस इंडिया थीं मानुषी
मानुषी छिल्लर भारत की 54वीं मिस इंडिया थीं। उनसे पहले प्रियदर्शनी चटर्जी मिस इंडिया बनीं थीं।
मिस वर्ल्ड मानुषी को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। जब मानुषी ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीता था तब भी उन्होंने मानुषी को बधाई दी थी।
14/14
हरियाणा की बेटी
सीएम खट्टर ने मानुषी को हरियाणा की बेटी बताया है जिसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।