- जब असमय बाल सफेद होने लगें तो समझ जाना चाहिए कि आपको अपने रूटीन में बदलाव करने की आवश्यकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान से हम इसे रोक सकते हैं, लेकिन अगर इसके साथ कुछ हर्बल तरीका आजमाएं तो सफेद बालों को वापस से काला भी किया जा सकता है। शुरुआत में इसे काफी नजरअंदाज किया जाता है, जिसकी वजह से परेशानी बढ़ती चली जाती है। बता दें कि सफेद बालों को रोकने के लिए कई ऐसी चीजें हैं, जिसे ट्राई किया जा सकता है। वहीं आयुर्वेद में ये इंग्रेडिएंट्स अक्सर तेल या फिर अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं।
- तोरई को सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। पेट साफ रखने के साथ-साथ यह कई शारीरिक परेशानियों से बचाती है। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए तोरई का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। खास बात है कि यह बालों में जल्दी प्रतिक्रिया करती है। बालों में इसे लगाने से पिगमेंट सेल्स यानी हेयर फॉलिकल्स को रिस्टोर करने में मदद मिलती है। बालों को सफेद होने से रोकने के साथ-साथ यह उन्हें मजबूत भी बनाती है। (फोटो साभार: istock)
तोरई से तैयार करें हेयर पैक
- आंवला पाउडर- 1 चम्मच
- भृंगराज पाउडर- 1 चम्मच
- तोरई का पल्प- 2 चम्मच
- हिबिस्कस पाउडर- 1 चम्मच
- दही -जरूरत के अनुसार
इन सभी इंग्रेडिएंट्स को एक साथ मिक्स कर दें। पेस्ट बनाने के लिए दही का प्रयोग करें और फिर अपने बालों में लगाएं। लगाने के बाद कम से कम 45 मिनट या फिर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। (फोटो साभार: indiatimes&istock)
तोरई से बनाएं होममेड ऑयल
ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले तोरई को काटकर सुखा लें। अब एक प्लेट में सभी ड्राई तोरई को रख लें और इसके साथ मेथी दाना, कलौंजी, 4 से 5 लौंग और प्याज के बीज भी रख लें। एक पैन को गैस पर रखें और उसे गर्म होने दें। जैसे ही पैन गर्म हो जाए नारियल का तेल डाल दें। अब इसमें सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्स कर दें और उबलने के लिए छोड़ दें। जैसे ही तेल उबल जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक साफ जार में इसे छानकर रख लें। (फोटो साभार: pixabay)
हफ्ते में कितनी बार लगाने से मिलेगा लाभ
हफ्ते में कम से कम दो बार ऑयलिंग जरूर करें। इस तेल को स्कैल्प में लगाने के बाद अच्छी तरह मसाज करें। इसके अलावा हेयर पैक भी हफ्ते में दो बार लगाएं। इन दोनों ही चीजों को गंदे स्कैल्प में ट्राई करने की जरूरत नहीं है। शैंपू करने के अगले दिन या फिर दो दिन बाद भी ट्राई करें। वहीं हेयर पैक लगाने के बाद बालों को सिर्फ रिंस करें। शैंपू अगले दिन या फिर दो दिन बाद भी किया जा सकता है। (फोटो साभार: indiatimes)
कई हेयर प्रॉब्लम का देसी इलाज है तोरई
सफेद बालों से छुटकारा दिलाने के अलावा तोरई अन्य हेयर प्रॉब्लम से भी छुटकारा दिलाता है। बालों की अच्छी ग्रोथ, डैंड्रफ, पतले बाल जैसी आदि समस्याओं का इससे निवारण किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल और मैग्नीशियम आदि बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। (फोटो साभार: freepik)
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।