ऐपशहर

इन तरीकों से दूर करें आंखों के काले घेरे

हर लड़की व औरत का सपना होता है कि वह सुंदर दिखे। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में यह भी काफी...

नवभारत टाइम्स 25 Feb 2017, 10:20 am
हर लड़की व औरत का सपना होता है कि वह सुंदर दिखे। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में यह भी काफी मुश्किल होता जा रहा है। खासकर आंखों के नीचे डार्क सर्कल या काले घेरे की वजह से महिलाओं व लड़कियों का चेहरा बोझिल होने लगता है। यह समस्या ज्यादातर औरतों में ही देखने को मिलती है। खासकर 35 से 40 की उम्र तक आते आते यह आम समस्या बन जाती है। सेक्टर-50 की ब्यूटिशन रश्मि जानी हमें बता रही हैं इस समस्या के हल:-
नवभारतटाइम्स.कॉम how to get rid of dark circle
इन तरीकों से दूर करें आंखों के काले घेरे


डार्क सर्कल के कारण

इसके कई कारण होते हैं। बढ़ती उम्र, तनाव, चिंता, कंप्यूटर व मोबाइल का अधिक प्रयोग, अनुवांशिक कारण, नींद पूरी न होना, खानपान सही न होना, थकान, शराब व स्मोकिंग, हार्मोन का असंतुलन और गर्भावस्था आदि। इसके अलावा प्रदूषण व दिमागी परेशानी भी इसकी वजह हो सकती है।

कैसे हटाएं

ककड़ी-
ककड़ी हमारी स्किन के कलर को लाइट करती है। यह आंखों को ठंडक और आराम देती है। ककड़ी के मोटे स्लाइस कांटे और इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब इन स्लाइस को आंखों पर दस मिनट के लिए रखें। ऐसा दो हफ्ते तक लगातार करें। इसके अलावा ककड़ी और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर कॉटन की मदद से काले घेरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। एक हफ्ते में परिणाम मिलने लगेगा।

बादाम तेल आंखों की आसपास की नाजुक त्वचा के लिए अच्छा होता है। इसमें विटमिन ई होता है। रात को सोने से पहले इस तेल की मालिश आंखों के पास हल्के हाथों से करें।

पुदीना पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें नींबू का रस डाले। इसे काले घेरों पर लगाए। 10-15 मिनट में धो लें।

मैथी में प्रोटीन, विटमिन सी और पोटेशियम होता है। स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। 2 चम्मच मैथी के दाने को पानी में डालकर 3-4 घंटे भिगो दें। इसे पीसकर पेस्ट बनाए। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इसे काले घेरे में लगाए और 10-15 मिनट बाद धो लें।

नारियल तेल त्वचा के लिए अच्छा माइश्चराइजर है। सोने से पहले आंखों के पास नारियल तेल लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। पहले क्लॉकवाइज और फिर ऐंटि क्लॉकवाइज हाथ घुमाएं। सुबह इसे धो लें।

इसके अलावा नींबू, ऐलोवेरा, शहद भी आंखों के लिए अच्छा होता है।

पर्याप्त नींद लें।

पानी खूब पीएं।

अच्छा खान पान लें। हरी सब्जी, दूध, दही शामिल करें। तेल मसाले व बाजार के खाने से दूरी बनाएं।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग