ऐपशहर

गिनती का चक्कर छोड़ो

मेरी उम्र 35 साल है। मैं हफ्ते में एक बार सहवास करता हूं...

नवभारत टाइम्स 20 Nov 2016, 2:28 pm
मेरी उम्र 35 साल है। मैं हफ्ते में एक बार सहवास करता हूं। मेरी पत्नी को लगता है कि यह फ्रिक्वेंसी बहुत कम है। इसे लेकर हमारी बहुत बहस होती है। सामान्य तौर पर हफ्ते में कितनी बार सहवास जरूरी है?
नवभारतटाइम्स.कॉम sex tips in hindi
गिनती का चक्कर छोड़ो


– एक पाठक

आप सहवास को लेकर किसी तय स्टैंडर्ड के बारे में न सोचें। कुछ लोगों का मानना है कि हफ्ते में बस एक या दो बार सहवास करना पर्याप्त होता है, जबकि कुछ मानते हैं कि महीने में एक या दो बार ही काफी होता है। अलग-अलग लोगों की राय अलग-अलग होती है। इसलिए बेहतर यही होगा कि किसी स्टैंडर्ड या गिनती के चक्कर में न पड़कर बस सहवास का इच्छानुसार आनंद उठाएं। अहम बात यह नहीं कि कोई कितनी बार सहवास करता है बल्कि यह है कि वह उसे कितना इंजॉय करता है।

हकीकत में सहवास का मतलब होता है: समान भोग या समान आनंद। इसमें दोनों को बराबर आनंद मिलना चाहिए। कामसुख से मिलनेवाले सुख की तुलना दूसरे कामों से मिलनेवाले सुख से नहीं की जा सकती। यह वह सुख या परम आनंद है, जिसका एहसास दो लोग एक साथ मिलकर करते हैं। हालांकि दोनों का चरम सुख पर एक साथ पहुंचना जरूरी नहीं है।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग