ऐपशहर

गोरा बच्चा चाहती हैं तो प्रेग्नेंसी में इन चीजों को जरूर खाएं, तंदुरुस्त रहेगा शिशु

गोरे बच्चे की चाह हर मां को होती है। सही खानपान से आप अपनी इस चाहत को हकीकत में बदल सकती हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 22 Jan 2021, 12:03 pm
गोरा और सुंदर बच्चे की चाह किसे नहीं होती? हर महिला ऐसी चाह रखती है। यही कारण है कि गर्भावस्था में ही महिलाएं तरह-तरह के नुस्खे अपनाती हैं। माना जाता है कि कुछ आहार बच्चे को स्वस्थ-तंदरुस्त के साथ-साथ गोरा भी बनाते हैं। इन्हें गर्भावस्था में ही खाया जाता है। अगर आप भी जल्द मां बनने वाली हैं, यहां बताए गए फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।
नवभारतटाइम्स.कॉम foods for fair skin baby during pregnancy in hindi
गोरा बच्चा चाहती हैं तो प्रेग्नेंसी में इन चीजों को जरूर खाएं, तंदुरुस्त रहेगा शिशु


​हरी पत्तेदार सब्जियां

ब्रोकली या अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आदि में कई पोषक तत्व होते हैं, जो कि गर्भवती महिला के लिए आवश्यक होते हैं। इनमें शामिल हैं, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम। यह भ्रूण के लिए लाभकारी है। इसके साथ ही बच्चे का रंग भी इससे प्रभावित होता है।

गर्भावस्था में हर महिला संतरा बड़े ही चाव से खाती है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर गर्भवती महिला को बहुत लुभाता है। माना जाता है कि गर्भावथा में इसका सेवन करने से नए जन्मे शिशु का रंग गोरा होता है।

वैसे संतरे में मौजूद कई गुण हैं, जो गर्भवती महिला को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इसमें विटामिन सी, फोलेट और फाइबर होता है। इसके नियमित सेवन से गर्भवती महिला को कब्ज की शिकायत नहीं होती। इसके साथ संतरे में 90 फीसदी पानी होता है, जो कि शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करने में मदद करता है।

अंडा

जो गर्भवती महिलाएं नियमित अपनी डाइट में अंडा शामिल करती हैं, उन्हें विटामिन ए, विटामिन डी, जिंक और अन्य जरूरी तत्व जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, सोडियम और प्रोटीन मिलता है। ये सभी तत्व गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले शिशु के लिए बहुत जरूरी है। अंडे का सेवन बच्चे का रंग में निखार लाने में महती भूमिका निभाता है।

इसके अलावा दलिया भी फायदेमंद होता है। यह एक तरह का सुपर फूड है। इसे तरह-तरह से खाया जा सकता है। इसके सेवन से आपके होने वाले शिशु के रंग पर गहरा असर पड़ेगा। वह गोरा-चिट्टा होगा। जहां तक इसमें मौजूद गुणों की बात है, तो एक चौथाई कप में 4 ग्राम फाइबर, 73 मिलीग्राम पोटैशियम, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 150 कैलोरी और रोजाना की जरूरत का 10 फीसदी आयरन मौजूद होता है।

यह भी पढ़ें : प्रेग्‍नेंसी में बस इतना ही खाएं अंडा वरना बच्चे के साथ हो सकता है इतना बुरा

​बादाम

माना जाता है कि बादाम खाने से बच्चा हृष्ट-पुष्ट होता है और इससे उनका रंग भी खिलता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को दूध में बादाम डालकर खाने की सलाह दी जाती है।

यह हड्डियों के लिए भी मजबूत है। बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जो कि शिशुओं के बालों को खूबसूरत बनाता है। रात के समय बादाम को भिगोकर रखें। अगली सुबह इस बादाम को छीलकर दूध के साथ लें। ज्यादा लाभ पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें : प्रेग्‍नेंसी में बादाम कच्‍चे खाने हैं या भिगोकर, जानिए क्‍या है ज्‍यादा फायदेमंद

केला

केला बहुत अच्छे फलों में से एक है। यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। गर्भावस्था में यह फल काफी मददगार है। यह महिलाओं को माॅर्निंग सिकनेस से बचाता है। इसमें विटामिन बी 6 पाया जाता है, जो माॅर्निंग सिकनेस से निपटने में मदद करता है।

एक गर्भवती महिला को रोजाना 1.9 मिलीग्राम विटामिन बी 6 की आवश्यकता होती है। एक मध्‍यम साइज के केले से इसकी 4 मिलीग्राम की पूर्ति हो जाती है।

यह भी पढ़ें : मॉर्निंग सिकनेस नहीं हो रही बर्दाश्त, इन चीजों को खाकर पाएं आराम

​केसर वाला दूध

गोरे बच्चे की चाह में ज्यादातर गर्भवती महिलाएं दूध में केसर मिलाकर पीती हैं। इसे नियमित पीने से न सिर्फ बच्चे का रंग निखरता है बल्कि गर्भवती महिला का रंग भी खिलता है। एक गिलास दूध में 4 से 5 केसर के रेशे का उपयोग करें।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग