ऐपशहर

कंसीव करने में हो रही हैं फेल, इन दो चीजों को मिलाकर खाने से बढ़ सकती हैं फर्टिलिटी

आजकल महिलाएं कई समस्‍याओं और तनाव से घिरी रहती हैं जिसका सीध असर उनकी फर्टिलिटी पर पड़ता है। कंसीव करने में दिक्‍कत‍ आना, आजकल आम समस्‍या बन गई है। कुछ आयुर्वेदिक उपायों से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही नुस्‍खे के बारे में बता रहे हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 9 Dec 2021, 9:52 am
इस समय महिलाओं पर करियर बनाने का स्‍ट्रेस ज्‍यादा है। इस चक्‍कर में वो देर से शादी करती हैं और फिर बच्‍चे के लिए भी उनकी उम्र ज्‍यादा हो जाती है। हम सभी जानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ फर्टिलिटी पॉवर घटती जाती है और महिलाओं को कंसीव करने में दिक्‍कत आने लगती है।
नवभारतटाइम्स.कॉम how nutmeg and rock sugar to increase female fertility
कंसीव करने में हो रही हैं फेल, इन दो चीजों को मिलाकर खाने से बढ़ सकती हैं फर्टिलिटी

वहीं प्रदूषण और तनाव भी कम उम्र में भी महिलाओं को प्रेगनेंट होने में रुकावट पैदा करता है। मां बन पाना, किसी भी औरत के लिए तनावपूर्ण होता है। इस परेशानी को ठीक करने के दौरान उन्‍हें स्‍ट्रेस भी घेरने लगता है जो उनके प्रेगनेंट होने के चांसेस को और ज्‍यादा कम कर सकता है।
अगर आपको भी कंसीव करने में दिक्‍कत आ रही है, तो आप कुछ घरेलू नुस्‍खों की मदद से अपनी फर्टिलिटी पॉवर को बढ़ा सकती हैं। जी हां, आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां और मसाले हैं, जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाकर प्रेगनेंट होने में मदद करते हैं।
यहां हम आपको एक ऐसे ही नुस्‍खे के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं की फर्टिलिटी को बढ़ाकर प्रेगनेंट होने में मदद करता है।


​क्‍या करना है

तीन जायफल और तीन चम्‍मच मिश्री लें। इन्‍हें अलग-अलग पीसकर इनका पाउडर बना लें। अब एक कटोरी लें और उसमें आधा-आधा चम्‍मच दोनों पाउडर डालकर मिक्‍स करें।

​कैसे खाना है

पीरियड्स खत्‍म होने के पांचवे दिन से रोजाना एक चम्‍मच इस पाउडर को पानी के साथ लेना है। आपको एक दिन भी स्किप नहीं करना है।

​ध्‍यान रखें

आप पहली बार जिस समय इसका सेवन कर रही हैं, रोज उसी समय पर इसे खाएं। इसके सेवन के साथ-साथ इस बात का भी ध्‍यान रखें कि प्रेगनेंट होने के लिए सही समय पर कोशिश करना भी जरूरी है।

पीरियड्स खत्‍म होने के 11वें दिन से 18वें दिन तक रोज ट्राई करने पर प्रेगनेंट होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

​जायफल ही क्‍यों

जायफल एक खुशबूदार मसाला है जिसका इस्‍तेमाल खाने का स्‍वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे महिलाओं में कामतोत्तेजना को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। बीएमसी कॉम्‍प्लिमेंट्री एंड ऑल्‍टरनेटिव मेडिसिन में प्रकाशित जरनल और अफ्रीका में जायफल को महिलाओं के लिए वियाग्रा भी कहा जाता है।

​फर्टिलिटी कैसे बढ़ाता है जायफल

आयुर्वेद के अनुसार जायफल नर्वस सिस्‍टम को शांत करता है और महिलाओं के प्रजनन अंगों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। यही वजह है कि प्रेगनेंट होने के लिए जायफल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

​हार्मोंस होते हैं संतुलित

रोज जायफल खाने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन ठीक करने में मदद मिलती है। इससे मासिक धर्म, मेनोपॉज, डिप्रेशन और एंग्‍जायटी जैसी बीमारियों का इलाज भी किया जा सकता है।

​मिश्री भी है दवा

आयुर्वेद में मिश्री को भी एनर्जी देने वाली और फर्टिलिटी बढ़ाने वाली कहा गया है। इसके साथ ही यह खांसी और गले में खराश से राहत दिलाती है।

नोट : जायफल और मिश्री के एकसाथ सेवन से कंसीव करने को लेकर बहुत कम रिसर्च की गई हैं इसलिए स्‍पष्‍ट तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि इसे खाने से फर्टिलिटी बढ़ती है लेकिन आयुर्वेद में इन्‍हें प्रजनन तंत्र के लिए लाभकारी बताया गया है इसलिए इन्‍हें लेने कोई नुकसान भी नहीं है।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग