डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं की सबसे पहली प्रायोरिटी पहले की तरह शेप में आना और अपने पुराने कपड़ों में फिट होना ही होता है। हालांकि, कोई भी महिला प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद वेट लॉस रूटीन शुरू नहीं कर सकती है। उसे बच्चे को दूध पिलाना होता है इसलिए वो अपनी डाइट में न्यूट्रिएंट्स और फूड की कटौती नहीं कर सकती है और न ही हैवी वर्कआउट कर सकती है।
आपको वेट लॉस प्रोग्राम धीरे-धीरे शुरू करना चाहिए और शुरुआत में सिर्फ हल्की एक्सरसाइज ही करनी चाहिए। पूरे वेट लॉस प्रोग्राम में न्यूट्रिशियन लेना बहुत जरूरी है और इस मामले में आप बिलकुल भी समझौता नहीं कर सकती हैं। डिलीवरी के बाद शरीर को ताकत देने और ब्रेस्टफीडिंग के लिए आपको न्यूट्रिशियन की भी जरूरत है। इसलिए इस समय आप कोई ऐसी डिश खाएं जो आपको भरपूर पोषण भी दे और वेट लॉस में भी मदद करे। यहां हम आपको एक ऐसी ही डिश की रेसिपी बता रहे हैं।
क्या है दाल पंडोली
दाल पंडोली एक लो कैलोरी डिश है। इसे गुजरात में बहुत पसंद किया जाता है और ये बहुत हेल्दी भी है। इसे बनाने के लिए आपको फ्राई वगैरह करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे छोला दाल से बनाया जाता है जो कि प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर है।
फोटो साभार : Economic Times
दाल पंडोली बनाने के लिए क्या चाहिए
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कप छोला दाल, आधा कप बारीक कटा हुआ पालक, दो चम्मच कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच लो फैट दही, एक चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार और एक चम्मच फ्रूट सॉल्ट।
फोटो साभार : TOI
दाल पंडोली बनाने का तरीका
एक गहरे बर्तन में छोला दाल को धोकर 3 घंटे के लिए भीगने के लिए रख दें।
- 3 घंटे के बाद दाल का पानी निकाल लें।
- अब दाल में पालक, हरी मिर्च, दही और एक चम्मच पानी डालकर मिक्सर में डाल दें।
- इन सब चीजों को एक साथ पीस लें।
- फिर इस मिश्रण को एक गहरे बर्तन में निकाल लें और इसमें हींग और नमक डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इमसें फ्रूट सॉल्ट डाल दें।
फोटो साभार : TOI
आगे के स्टेप्स
दाल पंडोली बनाने के आगे के स्टेप्स हैं :
- अब एक गहरे बर्तन के ऊपर मस्लिन का कपड़ा रखकर, उसे बांध दें।
- ये बर्तन आधा पानी से भरा होना चाहिए। इसे गैस पर उबलने के लिए रख दें।
- जो मिश्रण आपने बनाया है, उससे गोल-गोल 4 से 5 पंडोली बनाकर, इस कपड़े के ऊपर रख दें।
- अब बर्तन को ढक दें और पंडोली को पकने दें। इसे 5 से 7 मिनट तक भाप में पकने दें।
- बचे हुए मिश्रण से और पंडोली बनाकर इसी तरह पका लें।
- इसे हरी चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें।
फोटो साभार : TOI
दाल पंडोली खाने के फायदे
गुजराती छोला दाल पंडोली प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। शरीर की कोशिकाओं को बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है और आयरन इन कोशिकाओं तक ऑक्सीजन लाने में मदद करता है। फोलिक एसिड महिलाओं की सेहत के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है।
फोटो साभार : Times food