आइए जानते हैं कि अनुष्का शर्मा की तरह 29 की उम्र में शादी करने पर लडकियों को कब मां बनना चाहिए।
क्या कहती है रिसर्च
रिसर्च की मानें तो आधी से ज्यादा महिलाएं 30 से पहले मां बनना चाहती हैं और इस उम्र से पहले ही अपनी फैमिली शुरू करने की इच्छा रखती हैं। 59 फीसदी महिलाएं मानती हैं कि 29 प्रेगनेंट होने के लिए सबसे सही उम्र है। इस उम्र में महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं और फाइनेंशियली बच्चे को संभाल पाती हैं।
रिश्ता भी होता है मजबूत
बच्चा ही नहीं बल्कि पार्टनर के साथ रिश्ते को लेकर भी महिलाएं 29 की उम्र को बेस्ट मानती हैं। इस समय लड़कियां अपने रिलेशनशिप में खुद को सुरक्षित महसूस करती है। 29 में लड़कियां बेबी के लिए खुद को तैयार समझती हैं और उनका रिश्ता प्यार और संतुलन में रहता है।
सर्वे की राय
एक सर्वे के मुताबिक 3,000 महिलाओं का मानना है कि पौष्टिक और संतुलित आहार से कंसीव करने की संभावना को बढ़ाया जा सकता है।
वहीं दो तिहाई महिलाओं का मानना है कि रोज सेक्त करने से कंसीव करने के चांसेस बढते हैं और शराब छोड़ने से 42 फीसदी संभावना बढ़ती है।