ऐपशहर

Holi 2019: इन safe Holi tips से इस बार रंगों के त्योहार पर रखें बच्चों को सुरक्षित

Holi 2019 आने में कुछ ही समय बाकी है। रंगों के इस त्योहार पर माता-पिता को बच्चों की सेफ्टी को लेकर भी चिंता होती है। अगर आपके घर पर बच्चे हैं तो बाकी तैयारियों के साथ उनकी सेफ्टी के लिए पहले से ही प्लान तैयार कर लें। यहां देखें कुछ काम के टिप्स

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 18 Mar 2019, 3:19 pm
रंगों का त्योहार हो या रोशनी का, सभी त्योहारों को लेकर बच्चे काफी एक्साइटिड रहते हैं। हालांकि त्योहारों को मनाने में जरा सी चूक मुश्किल खड़ी कर सकती है। खासतौर पर बच्चों के मामले में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इसलिए त्योहार आने से पहले इसकी तैयारियों के साथ यह सुनिश्चत लेनी चाहिए ताकि त्योहार बच्चो के लिए सेफ रहे। होली आने में कुछ ही वक्त बाकी है ऐसे में यहां देखें बच्चों के लिए कुछ बेहद जरूरी सेफ्टी टिप्स...
नवभारतटाइम्स.कॉम प्रतीकात्मक चित्र


इको-फ्रेंडली या ऑर्गेनिक कलर्स
सिंथेटिक कलर्स बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। बच्चों की स्किन, आंखों और मुंह में जाकर ये कलर्स काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बच्चों को नैचरल और हर्बल कलर्स लाकर दें। केमिकल न होने के चलते ये सेफ होते हैं साथ ही कपड़ों से छुड़ाने में भी आसानी रहती है।

सही कपड़ों का चुनाव
बच्चों को फुल स्लीव्स की शर्ट या कुर्ता साथ में फुल पैंट्स या पैजामा पहनाएं। त्वचा ढंकी रहने से वह कलर्स के संपर्क में कम आएंगे।

लाकर दें फंकी गॉगल्स
कलर्स बच्चों की आंखों में पहुंचकर नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए उन्हें कलरफुल और फंकी गॉगल्स लाकर दें। बच्चे स्टाइलिश दिखेंगे साथ ही आंखें भी सेफ रहेंगी।

रंग खेलने से पहले स्किन के लिए तैयारी
कलर्स स्किन को नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए बच्चों की त्वचा पर पेट्रोलियम जेली या नारियल/सरसों का तेल लगा दें। बालों और सिर की त्वचा पर भी तेल लगा दें।

वॉटर बलून न दें
वॉटर बलून फेंकने में बच्चों को काफी मजा आता है लेकिन जिस पर ये पड़ते हैं उसको नुकसान पहुंचा सकते हैं। बच्चों को इस बारे में समझाएं और उन्हें अच्छी सी पिचकारी लाकर दें और इसे ही इस्तेमाल करने के लिए समझाएं।

नोट: अगर बड़े ड्रम्स या टब में रंग भरकर रखा है तो बच्चों को वहां अकेला न छोड़ें। उनके साथ कोई बड़ा जरूर हो। इसके साथ बच्चों को रंगों के नुकसान के बारे में बताएं। उन्हें समझाएं कि अगर रंग आंख या मुंह में चला जाए तो इसे तुरंत धोएं वरना गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग