ऐपशहर

सौरव गांगुली ने बेटी को दिया है बड़ा ही सिंपल नाम, सुनकर पिघल जाएगा आपका भी दिल

एक्‍टर और एक्‍ट्रेसेस की तरह क्रिकेट खिलाड़ी भी अपने बच्‍चों का नाम रखने को लेकर काफी सजग रहते हैं। कभी क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरने वाले सौरव गांगुली भी एक बेटी के पिता हैं। सौरव ने अपनी बेटी को बड़ा ही प्‍यारा-सा नाम दिया है जिसका मतलब सुनकर आपका दिल पिघल जाएगा।

Authored byपारुल रोहतगी | नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Jun 2022, 9:51 am
अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ी रहे सौरव गांगुली आज भी लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। उनकी पॉपुलैरिटी और फैंस के प्‍यार में कोई कमी नहीं आई है। सौरव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी एक बेटी है जिसे उन्‍होंने बड़ा ही प्‍यारा और सिंपल नाम दिया है। सौरव की बेटी का जन्‍म साल 2001 में हुआ था। अगर आप भी अपनी बेबी गर्ल के नाम (baby girl names) ढूंढ रहे हैं, तो गांगुली की बेटी के नाम को जानने के बाद आपको भी थोड़ा अंदाजा हो जाएगा कि आपको अपनी बेबी गर्ल को किस तरह का नाम देना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको सौरव गांगुली की बेटी के नाम के साथ लड़कियों के लिए और भी नाम बताए गए हैं। यहां दी गई बेबी गर्ल के नामों की लिस्‍ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, उसे आप चुन सकते हैं। यहां नामों के साथ उनका मतलब भी बताया गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम saurav ganguly gives very simple name to his daughter know other names for baby girls
सौरव गांगुली ने बेटी को दिया है बड़ा ही सिंपल नाम, सुनकर पिघल जाएगा आपका भी दिल


सौरव गांगुली की बेटी का नाम

सौरव ने अपनी बेटी को सारा नाम दिया है। यह हिब्रू मूल का नाम है और इसका अर्थ होता है राजकुमारी। सारा एक बहुत ही सिंपल नाम है। हर पिता के लिए उसकी बेटी किसी राजकुमारी से कम नहीं होती है और शायद इसीलिए गांगुली ने अपनी बेटी को यह नाम दिया है।

​अमीराह

अमीराह अरबी मूल का एक नाम है। यह अमीरा नाम का एक प्रकार है। शाही परिवारों में लड़कियों को यह नाम दिया जाता है।

​अवंतिका

लड़कियों के लिए अवंतिका नाम को बहुत पसंद किया जाता है। यह नाम एक दशक से अधिक समय तक शीर्ष 100 भारतीय नामों में से एक था। यह नाम इंग्लैंड में व्यापक रूप से लोकप्रिय है। अवंतिका नाम का मतलब भी राजकुमारी या प्रिंसेस होता है।

​जारा

सारा की तरह ही जारा नाम भी है। जारा अरबी मूल का नाम है। आप अपनी बेबी गर्ल के लिए जारा नाम चुन सकते हैं।

​एलिसा

अगर आप अपनी बेबी गर्ल के लिए मॉडर्न या इंग्लिश नाम देख रहे हैं तो एलिसा नाम आपको पसंद आ सकता है। यह नामों के लिए सदाबहार विकल्पों में से एक है जिसका अर्थ है राजकुमारी।

फोटो साभार : TOI

​साइना

साइना नाम का मतलब राजकुमारी होता है। भारतीय बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल की बदौलत इस नाम ने काफी लोकप्रियता हासिल की है।

फोटो साभार : TOI

​एरिका

टीवी एक्‍ट्रेस एरिका फर्नांडिज का नाम तो आपने सुना ही होगा। एरिका नाम का अर्थ निरंकुश, एकमात्र शासक या हमेशा शक्तिशाली, शाश्वत शासक और राजकुमारी है।

फोटो साभार : TOI

​कियाना

अगर आपकी बेटी का नाम 'क' अक्षर से निकला है, तो आप उसे कियाना नाम दे सकते हैं। कियाना आयरिश गेलिक नाम 'कियान' का एक प्रकार। कियाना नाम का अर्थ राजकुमारी और दिव्य होता है।

फोटो साभार : TOI

रेविका

यह नाम संस्कृत मूल का है और इसका अर्थ राजकुमारी है। रेविका नाम का दूसरा अनूठा अर्थ सूर्य की तरह है।

लेखक के बारे में
पारुल रोहतगी
पारुल रोहतगी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों से अधिक अनुभव है। इन्‍होंने डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट मीडिया में भी काम किया हुआ है। वर्तमान में ये NBT के लाइफस्टाइल फैमिली सेक्शन में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं। इन्‍हें अलग-अलग विषयों पर लिखना और अपने लेखों से लोगों को जानकारी देना पसंद है। इन्‍हें हेल्‍थ, एस्‍ट्रोलॉजी, लाइफस्टाइल, टेक आदि सेक्‍शन पर लिखने का अनुभव भी है। खाली समय में इन्‍हें किताबें पढ़ना और नई टेक्नोलॉजी को सीखना पसंद है।... और पढ़ें

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग