आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि शिल्पा शेट्टी ने कैसे प्रेग्नेंसी में बढ़ा 32 किलो वजन घटाया।
फ्रूट ने की मदद
शिल्पा शेट्टी ने अपनी पोस्ट प्रेग्नेंसी डायट शेयर करते हुए बताया कि वो रोज सुबह खाली गुनगुने उबले हुए पानी के साथ एक प्लेट पपीता खाती थीं। पपीते पर नींबू डालकर वो रोज सुबह खाली पेट लेती थीं। डिलीवरी के बाद वजन घटाने और हेल्दी रहने के लिए शिल्पा रोज पपीता खाती थीं।
आइए अब जान लेते हैं कि डिलीवरी के बाद पपीता खाने से क्या होता है और वजन घटाने में पपीता कैसे मदद करता है।
ब्रेस्टफीडिंग में मिलती है मदद
हरे रंग पपीता यानि अधपका पपीता ब्रेस्ट में दूध बढ़ाने में मदद करता है। कहते हैं पपीते में दूध की मात्रा और क्वालिटी काे बेहतर करने में सहायता मिलती है। इसलिए डिलीवरी के बाद बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को पपीता खाने की सलाह दी जाती है।
ऑक्सीटोसिन हार्मोंस ब्रेस्ट मिल्क बनाने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। अधपका पपीता खाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन ज्यादा बनता है जिससे ब्रेस्ट में दूध भी अधिक बनने लगता है।
डिलीवरी के बाद कैसे खाएं पपीता
आप शिल्पा शेट्टी की तरह सुबह खाली पेट पपीता खा सकती हैं। खाली पेट पपीता खाने से पेट साफ रहता है और महिलाओं के प्रजनन तंत्र के लिए पपीता बहुत अच्छा होता है।
आप पपीते पर नींबू का रस डालकर भी खा सकती हैं। दक्षिण एशिया में कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर भी खाई जाती है। आप पपीते का सूप बनाकर भी ले सकती हैं। हालांकि, पके पपीते को फल के रूप में खाना सबसे सही विकल्प है।
वजन घटाने में मददगार है पपीता
पपीते में पपैइन नामक एंजाइम होता है जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और फाइबर से युक्त होता है लेकिन इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। पपीता फैट को बर्न करता है और शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है।
आप दो से तीन महीने तक रोज पपीते को अपनी डायट में शामिल कर वजन घटा सकती हैं। इससे न केवल आपका वजन घटेगा बल्कि पाचन में भी सुधार होगा।
सुबह कैसे खाएं पपीता
आप वजन घटाने के लिए सुबह एक गिलास बादाम का दूध या ओटमील का पानी लें। इससे आपको भरपूर फाइबर मिलेगा। इसके 30 मिनट बाद पपीता खाएं। दिन की शुरुआत के लिए पपीता बहुत पौष्टिक रहता है।