ऐपशहर

छोटी सी ड्रेस में दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ यूं दिखा दी अदाएं कि फैन बोला 'Awww इत्ती सुंदर', फोटो देख आप क्या बोलेंगे?

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का ये रूप देखने के बाद फैन्स तारीफ पर तारीफ किए जा रहे हैं और आप भी पिक्स देख खुद को तारीफ करने से रोक न सकेंगे।

Authored byआयशा | नवभारतटाइम्स.कॉम 16 Nov 2021, 9:43 am
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ देसी अंदाज ही नहीं बल्कि वेस्टर्न लुक में भी स्टाइलिश लगते हुए ड्रेसिंग गोल्स दे सकती हैं। इस बाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग अदाएं दिखाते हुए अपनी ऐसी पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैन्स के लिए भी दिल पर काबू रख पाना मुश्किल हो रहा है। वैसे ये तस्वीरें ऐसी थीं जिसमें स्मॉल स्क्रीन की इस सुपरस्टार का वो अंदाज देखने को मिला, जैसा पहले कभी नहीं दिखा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@ divyankatripathidahiya)
नवभारतटाइम्स.कॉम divyanka tripathi looks beautiful in white dress fans left lovely comments praising her beauty
छोटी सी ड्रेस में दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ यूं दिखा दी अदाएं कि फैन बोला 'Awww इत्ती सुंदर', फोटो देख आप क्या बोलेंगे?


वाइट शॉर्ट लेंथ ड्रेस में दिव्यांका

दिव्यांका इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ दुबई में हैं, जहां वे अलग-अलग एक्टिविटीज करते हुए साथ में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी दौरान की तस्वीरों को अदाकारा फैन्स संग भी शेयर कर रही हैं, जिससे साफ हो गया है कि इस ट्रिप के लिए एक्ट्रेस ने कई सुंदर ड्रेसेस साथ में कैरी की हैं। इनमें से एक वाइट कलर की शॉर्ट लेंथ ड्रेस भी रही, जो दिव्यांका को और प्रिटी लुक दे रही थी।

फैन्स ने लुटाया प्यार

इस स्ट्रेटकट आउटफिट में लो-कट नेकलाइन थी, वहीं इस पर ओवरऑल थ्रेड वर्क करते हुए लीव्स और फ्लोरल पैटर्न बनाए गए थे। हेमलाइन पर स्कैलप शेप में लेस लगी हुई थी, जो उसे और प्यारा लुक दे रही थी। इसके साथ दिव्यांका ने डेनिम की लॉन्ग जैकेट वेअर की और फुटवेअर में वाइट लेस शूज सिलेक्ट किए। इस नैचरली ब्यूटीफुल बाला ने मेकअप को न्यूड टोन और बालों को खुला रखा था। ये लुक दिव्यांका पर इतना फब रहा था कि फैन्स तारीफ करने से खुद को रोक न सके। उन्होंने कॉमेंट बॉक्स में 'Awww इतनी सुंदर' जैसे कई तरह के कॉमेंट्स कर डाले।

ब्यूटीफुल वाइट मैक्सी ड्रेस

वैसे दिव्यांका त्रिपाठी की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पिक भी जबरदस्त फैशन गोल्स देती नजर आई। इस बाला ने वाइट कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जो लिनन मेड थी। इसमें टायर्ड डिजाइन डालते हुए नेकलाइन पर रफल्स ऐड किए गए थे। वहीं वेस्ट पर येलो कलर का टाइंग बेल्ट था। दिव्यांका ने लुक को पेस्टल कलर के Nike स्नीकर्स, स्लिंग बैग, ब्लू टिंटिड ग्लासेस और गोल्डन ईयररिंग्स के साथ राउंड ऑफ किया था।

माइक्रो फ्लोरल प्रिंट ड्रेस

दिव्यांका त्रिपाठी की ये ड्रेस भी बहुत प्यारी थी। रेस्ट्रॉन्ट में जाने के लिए अदाकारा ने इसे वेअर किया था। शॉर्ट लेंथ ड्रेस पर पर्पल, पिंक और ग्रीन कलर का माइक्रो साइज्ड फ्लोरल प्रिंट देखा जा सकता था। इसमें हाई नेकलाइन और बेल स्लीव्स दी गई थीं, जो उसमें क्यूट एलिमेंट को जोड़ रहे थे। लंबी हाइट की मालकिन इस बाला ने लुक को पिंक स्नीकर्स के साथ राउंड ऑफ किया।

जाह्नवी कपूर के बोल्ड स्टाइल पर दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी किलर अदाओं से चलाई कैंची

लेखक के बारे में
आयशा
आयशा बतौर कंटेंट राइटर नवभारत टाइम्स की लाइफस्टाइल टीम के साथ जुड़ी हुई हैं। फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी जैसे विषयों पर ये अच्छी पकड़ रखती हैं। इन्हें इन टॉपिक्स पर पढ़ते रहना और लिखना पसंद है।... और पढ़ें

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग