ऐपशहर

एयरपोर्ट पर मां को प्यार से झप्पी देती दिखीं काजोल, हल्के रंग के कपड़े देख लगा 'ये आराम का मामला है'

एक्ट्रेस काजोल को अपनी मां के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका स्टाइल और मां के लिए प्यार सबको इम्प्रेस कर गया।

Curated byआयशा | नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Sep 2021, 11:59 am
काजोल इन दिनों ज्यादा ट्रैवल करती दिखाई दे रही हैं, जिस वजह से उन्हें एयरपोर्ट पर भी बार-बार स्पॉट किया जा रहा है। इस दफा उन्हें अपनी मां तनुजा के साथ देखा गया। इस दौरान दोनों के बीच का प्यार और लगाव भी साफ जाहिर हुआ। साथ ही में काजोल के आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े भी फिर से इम्प्रेस करने में कामयाब होते दिखाई दिए। ये लुक ऐसा था, जिसे महिलाएं आसानी से फॉलो कर अपना ट्रैवल स्टाइल अपग्रेड कर सकती हैं। (सभी तस्वीरें: योगेन शाह)
नवभारतटाइम्स.कॉम kajol spotted in pastel colour clothes along with mom tanuja dressed in bright red colour kurta
एयरपोर्ट पर मां को प्यार से झप्पी देती दिखीं काजोल, हल्के रंग के कपड़े देख लगा 'ये आराम का मामला है'


पेस्टल शेड के टॉप में दीं दिखाई

काजोल ने क्रीम कलर का टॉप पहना हुआ था। इसमें वी-नेकलाइन थी और रैप्ड पैटर्न था। टॉप में वेस्ट पर बेल्ट जोड़ा गया था, जिसे बांधने पर लोअर पोर्शन पर प्लीट्स बन रही थीं और उसका लुक ज्यादा सुंदर बन रहा था। फुल स्लीव्स का ये टॉप मिक्स्ड कॉटन से बना नजर आ रहा था। इसका फैब्रिक और पेस्टल शेड, दोनों ही सूदिंग इफेक्ट क्रिएट कर रहे थे।

कैरी किया अपना फेवरिट वाइट पर्स

अदाकारा ने अपने इस टॉप को वाइट कलर की वाइड लेग पैंट्स के साथ मैच किया था। इसके नीचे उन्होंने कपड़ों से मैचिंग की पेस्टल कलर्ड हील्स पहनी थीं। काजोल के हाथों में सफेद रंग का टोट बैग देखा जा सकता था, जो आजकल उनका फेवरिट बना हुआ है। इस एक्ट्रेस ने अपने लुक को प्रिंटिड मास्क, स्मार्ट वॉच, डायमंड रिंग और टिंटिड ग्लास के साथ राउंड ऑफ किया था।

तनुजा यूं आईं नजर

78 साल की हो चुकीं तनुजा को इस दौरान वीलचेयर पर देखा गया। वह थोड़ी थकी हुई लग रही थीं। उन्होंने अपनी बेटी की तरह ही कम्फर्टेबल कपड़े पहने हुए थे। इस अदाकारा ने लाल रंग का मेंडेरियन कॉलर का प्रिंटिड कुर्ता पहना और उसके साथ काला प्लाजो मैच किया था। उन्होंने कान में छोटे इयररिंग्स पहने थे और हाथ में डायमंड रिंग्स थीं। तनुजा ने पैर में कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई थी।

तनीषा मुखर्जी ने चुना को-ऑर्ड सेट

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी छोटी बहन तनीषा मुखर्जी भी नजर आ रही हैं। इस अदाकारा ने अपने लिए प्रिंटिड को-ऑर्ड सेट पिक किया था। इसमें शॉर्ट लेंथ टॉप और रिलैक्स्ड फिट की पैंट्स थीं। तनीषा ने अपने लुक को स्नीकर्स और येलो टिंटिड ग्लासेस के साथ स्टाइलिश फिनिश दिया था।

काजोल के शानदार साड़ी कलेक्शन की झलक दिखाती हैं ये 7 तस्वीरें, आप भी देखें Photos

लेखक के बारे में
आयशा
आयशा बतौर कंटेंट राइटर नवभारत टाइम्स की लाइफस्टाइल टीम के साथ जुड़ी हुई हैं। फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी जैसे विषयों पर ये अच्छी पकड़ रखती हैं। इन्हें इन टॉपिक्स पर पढ़ते रहना और लिखना पसंद है।... और पढ़ें

अगला लेख

ट्रेंडिंग