ऐपशहर

आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं मानुषी

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कहा है कि अगर वे बॉलिवुड में आने का फैसला करती हैं, तो वे 'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान के साथ काम करना पसंद करेंगी...

एएनआई 28 Nov 2017, 1:31 pm
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कहा है कि अगर वे बॉलिवुड में आने का फैसला करती हैं, तो वे 'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान के साथ काम करना पसंद करेंगी। 'वह जिस तरह का रोल करते हैं, वे काफी चुनौतिपूर्ण और रोचक होते हैं। उनकी फिल्में लोगों से सकारात्मक रूप जुड़ती हैं', मानुषी ने कहा।
नवभारतटाइम्स.कॉम manushi


मानुषी ने अपने पेशे के बारे में भी बात की और कहा कि एक डॉक्टर और मिस वर्ल्ड दोनों की जिम्मेदारी एक ही है। वह है दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि चीजें बदल रही हैं। उनके मिस वर्ल्ड चुने जानें के बाद हरियाणा में शादियों में हर्ष फायरिंग पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे मानुषी काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड चुने जाने के बाद अब मानुषी 'ब्यूटी विद पर्पज' प्रॉॉजेक्ट के तहत दुनिया भर में मेन्यट्रूअल हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें : दुनिया भर में मेन्सट्रूअल हाइजीन का पाठ पढ़ाएंगी मानुषी

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग