ऐपशहर

फिर बदला Hairstyle का ट्रेंड, आप भी करें नया लुक ट्राइ

अगर आप balo ki hairstyle को अलग लुक देना चाहती हैं और साथ में ट्रेंडी भी नजर आना चाहती हैं तो आपको पता होना जरूरी है कि इस समय ट्रेंड में क्या है। तो जानिए 3 ट्रेंड, जिनका बालों पर आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं:

नवभारत टाइम्स 26 Dec 2018, 12:28 pm
अगर आप balo ki hairstyle को अलग स्टाइल देना चाहती हैं और साथ में ट्रेंडी भी नजर आना चाहती हैं तो आपको पता होना जरूरी है कि इस समय ट्रेंड में क्या है। तो जानिए 3 ट्रेंड, जिनका बालों पर आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं:
नवभारतटाइम्स.कॉम hairstyle cover


3 का ट्रेंड


बालों को अपर और लोअर दो भाग में डिवाइड कर लें। पहले अपर पार्ट वाले बालों का बन बनाएं। उन्हें टाइट लेकिन मैसी रखें। यही नीचे के बालों के साथ भी करें। बन को बनाने के लिए बॉबी पिंस का होना बेहद जरूरी है। नहीं तो अगर एक भी खुल गया, तो स्टाइल तो नजर आएगी नहीं, उल्टा आपका लुक बिगड़ जाएगा।

स्कार्फ ब्रेडेड

एक लंबा स्कार्फ ले लें। इसे आप अपनी ड्रेस से भी मैच करवा सकती हैं। इस स्टाइल में आपको बालों को करना है ब्रेडेड। बालों को ऊपर लेकर ब्रेडेड करना शुरू करें और ब्रेडेड के साथ स्कार्फ बांधते हुए चलें।
पोनीटेल को सजाएं

अक्सेसरीज़ से

बालों की पोनीटेल बना लें। अब बराबर दूरी पर उन पर इलास्टिक लगा लें। उन पर इलास्टिक लगाते समय उनको हल्का लूज छोड़े। इससे वह बबल की नजर आएंगे। अब जहां-जहां आपने इलास्टिक लगाया है, वहां अक्सेसरीज़ लगा लें। आपका यह स्टाइल आपको डिफरेंट लुक देगा।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग