ऐपशहर

अंबानी की पार्टी में जब बैकलेस चोली पहनकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा को देख मच गया 'हंगामा', पति निक भी देखते रह गए थे खूबसूरती

अंबानी की पार्टी में जब प्रियंका पति के साथ सज-धजकर पहुंची, तो लोगों के पास जैसे उन्हें पलट-पलटकर देखने के अलावा चारा ही नहीं रहा था।

Curated byआयशा | नवभारतटाइम्स.कॉम 21 Aug 2021, 9:49 am
प्रियंका चोपड़ा और अंबानी परिवार के बीच क्लोज बॉन्ड देखा जाता है। इसका सबूत तब भी देखने को मिला था, जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने दोनों बेटों, बेटी और बहुओं तक के साथ पीसी के शादी के फंक्शन में शरीक होने पहुंचे थे। इसी तरह प्रियंका भी आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की वेडिंग पार्टीज का हिस्सा बनती दिखी थीं। इसी तरह के एक फंक्शन में एक्ट्रेस का ऐसा लुक नजर आया था कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
नवभारतटाइम्स.कॉम priyanka chopra looks stunning in coral backless lehenga for isha ambani wedding
अंबानी की पार्टी में जब बैकलेस चोली पहनकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा को देख मच गया 'हंगामा', पति निक भी देखते रह गए थे खूबसूरती


ईशा अंबानी की शादी में पहुंची थीं प्रियंका

दरअसल, ये पूरा मामला उस दौरान का है जब पीसी अपने पति निक जोनस के साथ ईशा अंबानी की शादी में शरीक हुई थीं। वैसे तो वेडिंग फंक्शन में दुनिया के नामी लोग शरीक हुए थे, लेकिन जिस तरह से प्रियंका ने खुद को स्टाइल किया था, वो चर्चा का विषय बन गया था। उनका लुक अगर देसी था, तो उसमें मॉर्डन डिजाइन की झलक भी देखी जा सकती थी।

कस्टम मेड था पीसी का लहंगा

अंबानी परिवार की इस ग्रैंड वेडिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कोरल कलर का लहंगा चुना था, जिसे उनके लिए Monica & Karishma ने डिजाइन किया था। कस्टम मेड इन देसी कपड़ों में वलूमनस स्कर्ट और फिटिड ब्लाउज था। इन पर टोन ऑन टोन एम्ब्रॉइडरी की गई थी। हाथ से तैयार इस श्रीधा कलेक्शन के सेट पर ओवरऑल फ्लोरल पैटर्न किया गया था।

कान्था कशीदाकारी और मुकेश से सजाया गया था लहंगा

लहंगे को रिच लुक देने के लिए फ्रेंच नॉट्स, कान्था कशीदाकारी और मुकेश की पेचीदा कढ़ाई गई थी। ग्लैमरस आउटफिट को ब्रिजी डिजाइन का रखा गया था। इस लुक की सबसे आई-कैचिंग डीटेल इसका ब्लाउज था, जिसे सामने से राउंड नेकलाइन और स्किनी फिट का रखा गया था। वहीं इसमें पीछे बैकलेस डिजाइन डाली गई थी, जिसके साथ लगी डोरियां लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रही थी।

गहनों में जड़े थे हीरे

पेस्टल शेड के लहंगे के साथ प्रियंका ने डेलिकेट डिजाइन की डायमंड जूलरी वेअर की थी। उन्होंने स्टडिड मांगटीका लगाया था, वहीं उनके कान में शोल्डर डस्टर लेंथ के ईयररिंग्स थे। अदाकारा के हाथों में गजरा कंगन देखे जा सकते थे। प्रियंका के लुक को स्ट्रेट-ओपन हेयर और नैचरल टोन मेकअप के साथ राउंड ऑफ किया गया था।

आकाश अंबानी की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की लाल साड़ी ने मचाया बवाल, लुक देख मुंह से निकला ‘तुम कयामत से कम नहीं’

हुस्न देख सभी हो गए कायल

ये लुक न सिर्फ प्रियंका की खूबसूरती को उभार रहा था, बल्कि उनके टोन्ड मिड्रिफ को फ्लॉन्ट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। पीसी इसमें इतनी स्टनिंग लग रही थीं कि मीडिया और कैमरे के सामने तक उनके बगल में खड़े निक जोनस पत्नी पर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे और वह बार-बार उन्हें अपने करीब ही रख रहे थे। वहीं फोटोज सामने आने पर सोशल मीडिया पर भी जैसे 'हंगामा' सा मच गया था और लोगों ने पीसी के लिए तारीफों की बारिश कर दी थी। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @priyankachopra, @stylemyami, ट्विटर@priyankacsource)

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कर डाली ऐसी तस्वीर कि हुस्न देख फैन्स खो बैठे होश, सोशल मीडिया पर कर दी तारीफों की बारिश

बैकलेस चोली में इतराती पीसी

View this post on Instagram A post shared by Ami Patel (@stylebyami)
लेखक के बारे में
आयशा
आयशा बतौर कंटेंट राइटर नवभारत टाइम्स की लाइफस्टाइल टीम के साथ जुड़ी हुई हैं। फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी जैसे विषयों पर ये अच्छी पकड़ रखती हैं। इन्हें इन टॉपिक्स पर पढ़ते रहना और लिखना पसंद है।... और पढ़ें

अगला लेख

ट्रेंडिंग