ऐपशहर

प्रियंका चोपड़ा की मछली जैसी ड्रेस को लोगों ने बताया 'बेहद घटिया', चिकने कपड़े को देख बोले ' ये तो पन्नी है'

प्रियंका चोपड़ा के रेड कार्पेट लुक्स ऐसे होते हैं, जो काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि, यह चर्चा कभी-कभी उनकी बुरी फैशन चॉइस के कारण भी होती है, जिसके कारण लोग उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते।

नवभारतटाइम्स.कॉम 5 Oct 2020, 1:48 pm
प्रियंका चोपड़ा अपने सुपर स्टाइलिश लुक के लिए जितनी तारीफ पाती हैं, उतना ही उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार बनाया जाता है। इस अदाकारा के आउटिंग से लेकर रेड कार्पेट तक के ऐसे कई लुक्स हैं, जिन्हें लोग गले नहीं उतार सके और उन्होंने तरह-तरह के कॉमेंट करते हुए इनका मजाक बनाया। ऐसा ही एक लुक वो था, जिसे प्रियंका ने कान फिल्म फेस्टिवल की पार्टी में अपनाया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम priyanka chopra mermaid inspired fendi dress which got brutally trolled for its design
प्रियंका चोपड़ा की मछली जैसी ड्रेस को लोगों ने बताया 'बेहद घटिया', चिकने कपड़े को देख बोले ' ये तो पन्नी है'


फिश स्केल डिजाइन

दरअसल, पीसी ने कान फिल्म फेस्टिवल 2019 की पार्टी के लिए बेहद हटकर ड्रेस चुनी थी। उन्होंने लैवंडर कलर की ग्लिटरिंग Fendi आउटफिट पहनी थी। इस ड्रेस में इनर लेयर लैटेक्स से बनी थी, तो वहीं ऊपर शीयर मटीरियल यूज किया गया था। पूरी ड्रेस को फिश स्केल्स का लुक दिया गया था। अपर चेस्ट एरिया की बात करें, तो इसे स्किनटाइट रखते हुए टर्टल नेकलाइन डिजाइन दी गई थी। दूर से प्लेन दिखने वाले इस पोर्शन पर भी माइक्रो स्केल पैटर्न बना हुआ था।

Fendi की हील्स और Chopard के ईयररिंग्स

ड्रेस को अपर पोर्शन में फिटिड लुक देने के बाद, वेस्ट से इसे लाइट लूज छोड़ा गया था। ऊपर से स्टिच किए गए शीयर मटीरियल को भी फिश स्केल्स का डिजाइन देते हुए, उनमें फ्रिंजिज़ ऐड की गई थीं, जिससे ये और हाईलाइट हो रहे थे। प्रियंका ने इसके साथ यूनीक डिजाइन की Fendi लेबल की हील्स पहनी थीं। ऐक्ट्रेस के लुक को Chopard ईयररिंग्स, न्यूड मेकअप और बन के साथ फाइनल फिनिश दिया गया था।

ड्रेस को टेप से चिपकाकर रेड कार्पेट पर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, यूं बची रहीं oops मोमेंट से

लोगों ने किया था ट्रोल

लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के इस लुक का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया था। उन्हें न तो इसका फैब्रिक भाया था और ना ही इसका इसकी डिजाइन। लोगों ने इसे लेकर 'बेहद घटिया', 'पता नहीं पीसी को क्या हो गया है?', 'बैड वन पीसी, इस बार आपने कबाड़ा कर दिया', 'ये पन्नी से बनी ड्रेस है' जैसे कॉमेंट्स किए। उन्होंने ऐक्ट्रेस के फुटवेअर को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी 'बुरी चॉइस' बताया।

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेने का है मन? लोन लेने के लिए तैयार हो जाएं

वाइट गाउन में स्टनिंग लग रही थीं प्रियंका

वैसे अगर प्रियंका के एक लुक को बुराई मिली थी, तो उनके कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट लुक को काफी तारीफें भी मिली थीं। ऐक्ट्रेस ने अपने हबी निक जोनस के साथ इस अपीयरेंस के लिए वाइट कलर की ड्रेस को चुना था। उन्होंने Georges Hobeika का वाइट गाउन पहना था, जिसमें लॉन्ग टेल ऐंड रफल डिजाइन थी। इस ड्रमैटिक गाउन के साथ पीसी ने Chopard की जूलरी पहनी थी, जो उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दे रही थी।

जब जेठ की शादी में विदेशियों के बीच साड़ी पहन छा गई थीं प्रियंका चोपड़ा

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग