ऐपशहर

...तो आप कब ट्राई कर रही हैं ऐसे सतरंगी बाल

विंटर में बालों को देना चाहती हैं कोई स्टाइल, तो रेनबो हेयर ट्राई कर सकती हैं। इसमें खास जो डिमांड में है, वह है हिडन रेनबो स्टाइल। रेनबो के ये कलर्स विंटर के मौसम में देखने में भी अच्छे लगते हैं।

नवभारत टाइम्स 18 Nov 2016, 9:58 am
विंटर में बालों को देना चाहती हैं कोई स्टाइल, तो रेनबो हेयर ट्राई कर सकती हैं। इसमें खास जो डिमांड में है, वह है हिडन रेनबो स्टाइल। रेनबो के ये कलर्स विंटर के मौसम में देखने में भी अच्छे लगते हैं। कई तरीकों से इन्हें बालों पर अप्लाई किया जा सकता है :
नवभारतटाइम्स.कॉम try hidden rainbow hair style
...तो आप कब ट्राई कर रही हैं ऐसे सतरंगी बाल


रेनबो फ्रिंज
इसमें आपके सारे बाल नॉर्मल कलर में होते हैं, बस केवल फ्रिंज पर रेनबो कलर का यूज किया जाता है। इसमें आप रेनबो के सभी कलर्स का यूज करें, तो स्टाइलिश नजर आएंगी।

हिडन रेनबो हेयर
इसमें ऊपर से तो बाल नॉर्मल दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से बालों को कलर किया जाता है। लुक में ये बेहद अच्छे लगते हैं। नीचे से इसमें रेनबो कलर निकलकर आते हैं। यह बैक साइड में अंदर की साइड मे कलर किए जाते हैं और बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। इस हेयरस्टाइल को हिडन रेनबो इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये पूरी तरह दिखाई नहीं देते, बल्कि कुछ- कुछ नजर आते हैं।

वॉटर कलर रेनबो हेयर
अगर आपको रेनबो हेयर बेहद ब्राइट कलर में पसंद नहीं हैं, तो आप इस वॉटर कलर रेनबो के ऑप्शन पर जाएं। यह इस ट्रेंड का सबसे लो वर्जन हैं। इसे बालों में हॉरिजेन्टल लगाया जाता है। इसकी लेयर बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।

रेबनो अंडरकट
यह हेयर टैटू है, जो रेनबो कलर में आपको मिलेगा। इसे आमतौर पर बैक साइड में बालों के नीचे बनाया जाता है। इसे आप एक साइड में भी बना सकती हैं।

सुसलेंट हेयर
यह हेयर कलर ट्रेंड सुसलेंट से इंस्पायर्ड है। सुसलेंट एक ऐसा प्लांट है, जो एरिड क्लाइमेट में पानी के अंदर पाया जाता है और इसके कलर्स जो निकलकर आते हैं, वे स्टनिंग होते हैं। इस ट्रेंड में पिंक और ग्रीन कलर का यूज किया जाता है, जो आमतौर पर इस प्लांट में दिखाई देते हैं।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग