उर्वशी पर खिल रहा था लहंगे का रंग
इंस्टाग्राम पर शेयर्ड फोटोज में उर्वशी को रॉयल ब्लू कलर का लहंगा पहने देखा जा सकता है। ज्यादातर डिजाइनर आउटफिट्स में नजर आने वाली इस अदाकारा का ये ट्रडिशनल अटायर काफी सिंपल डिजाइन का था। हालांकि, इसमें भी उर्वशी की खूबसूरती देखने लायक थी। खासतौर पर लहंगे का कलर उन पर बहुत ही खिलकर आ रहा था।
सिंपल डिजाइन में थी चोली
उर्वशी के लहंगे का ब्लाउज सिंपल रखा गया था। इसमें मॉडेस्ट नेकलाइन थी, जिसके साथ स्लीवलेस डिजाइन ऐड की गई थी। इसमें पीछे की ओर डोरी डीटेल और फैब्रिक मेड टैसल्स ऐड किए गए थे। इस पर रिच सिल्वर वर्क किया गया था, जो उसे अट्रैक्टिव लुक दे रहा था। इसी एम्ब्रॉइडरी वाली बॉर्डर को उनके दुपट्टे पर भी यूज किया गया था।
जूलरी ने ऐड किया लुक में एलिगेंस
अदाकारा के इस ट्रडिशनल अटायर में ऐ-लाइन स्कर्ट थी, जिसे लाइटवेट फैब्रिक से तैयार किया गया था। इसमें नीचे की ओर स्कैल्प शेप की हेमलाइन थी और प्लीट्स उसमें घेर ऐड कर रही थीं। उर्वशी के इस लहंगा-चोली के साथ ब्यूटीफुल चोकर नेकलेस मैच किया गया था, जो क्रिस्टल ऐंड पर्ल मेड लग रहा था। उन्होंने कान में इसी सेट के ईयररिंग्स और माथे पर मांगटीका लगाया था। वहीं हाथों में सेट से मिलते कंगन देखे जा सकते थे।
ओह नो! उर्वशी रौतेला ने फिर सिंपल सी साड़ी पर खर्च कर दिए इतने लाख
न्यूड टोन मेकअप ने हाइलाइट की उर्वशी की खूबसूरती
उर्वशी रौतेला के पूरे लुक को बहुत ही सादगी के साथ स्टाइल किया गया था। इसमें कोई भी ऐसा एलिमेंट नहीं था, जो ओवरपावर करता दिखे। यहां तक कि उनका मेकअप भी न्यूड टोन रखा गया था और चीक्स को ब्लश्ड लुक दिया गया था। वहीं बालों को मिडिल पार्ट कर सिंपल बन में स्टाइल कर उस पर गजरा लगाया गया था। वहीं डांस करती उर्वशी के पैर में घुंघरू देखे जा सकते थे।
पीच पिंक टैसल्स ड्रेस में उर्वशी रौतेला को देख मुंह से निकला 'कोई इतना भी खूबसूरत हो सकता है'