इस हार्मोन के निर्माण और इनके संतुलन को बरकरार रखने के साथ-साथ पुरुषों के शरीर में इसकी भूमिका क्या है, इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको नीचे बताई जा रही है।
पुरुषों के शरीर में इस हार्मोन का क्या है कार्य
सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि यह हार्मोन केवल पुरुषों के ही शरीर में ही नहीं बल्कि महिलाओं के शरीर में भी पाया जाता है। हालांकि, महिलाओं के शरीर की अपेक्षा पुरुषों के शरीर में यह अधिक मौजूद होता है। यह एक सेक्सुअल हार्मोन होने के साथ-साथ शरीर के विभिन्न अंगों के विकास हेतु काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। टेस्टोस्टेरोन को प्रजनन क्षमता से लेकर दाढ़ी-मूछों के बाल ठीक तरह से आने के लिए भी काफी प्रभावी माना जाता है। । वहीं, बढ़ती उम्र के साथ इस हार्मोन में गिरावट भी होती है लेकिन आजकल यह समस्या युवा उम्र में भी होने लगी है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होने की समस्या से बचे रहने के लिए नीचे कुछ ऐसे ही खास फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जिनका सेवन करके इस हार्मोन के संतुलन और निर्माण में आपको मदद मिल सकती है।
काजू
काजू का सेवन आपने कभी ना कभी किसी खास व्यंजन के जरिए या फिर ड्राई फ्रूट के रूप में भी किया होगा। काजू का सेवन करने से भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार काजू में अच्छे फैट की मात्रा पाई जाती है। डॉक्टरों के द्वारा भी इस बारे में सलाह दी जाती है कि अच्छे फैट के सोर्स के रूप में यह ड्राई फ्रूट टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
अनार
अनार का फल आपको किसी भी फ्रूट शॉप पर बड़ी आसानी से मिल जाएगा और आमतौर पर भी आपने इसका सेवन जरूर किया होगा। दरअसल अनार का सेवन करने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के संतुलन को मेंटेन रखने में भी काफी मदद मिलती है। आप चाहे तो अनार का सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : लड़कों को चेहरे पर इस्तेमाल करना चाहिए 2 चीजों से बना ये फेस पैक, नहीं होंगी ये 5 समस्याएं
एवोकाडो
यह एक ऐसा फल है जिसे बॉडीबिल्डिंग के लिए मुख्य तौर पर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर बात की जाए इस हार्मोन को बढ़ाने की तो इस स्थिति में भी यह फल काफी लाभदायक साबित हो सकता है। मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण इस फल का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है और आपके शरीर में इस हार्मोन का उचित संतुलन बना रहेगा।
केला
केला का सेवन करने से भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है और ऐसा इसलिए भी मुमकिन हो सकता है क्योंकि केले में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1 मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। केले का सेवन करने के लिए आप इसे प्रोटीन शेक के रूप में या फिर बनाना शेक की तरह अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।
लहसुन
कच्चे लहसुन का सेवन कई लोगों के द्वारा रोज सुबह पानी के साथ भी किया जाता है। आपने कई लोगों के मुंह से यह भी सुना होगा कि भुने हुए लहसुन का सेवन करने से पौरुष शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस बात के पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। इसलिए अगर आपके शरीर में भी इस हार्मोन की कमी है तो आप भी लहसुन का सेवन करके इसका फायदा देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पुरुषों को दूध में मिलाकर पीना चाहिए किशमिश