ऐपशहर

सही वक्त पर सही चीजें खाएं, इन सर्दियों में आपको निरोग रखेंगे ये 5 फल

सही वक्त पर सही चीजें खाने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। यही बात सर्दियों के फलों पर भी लागू होती है। यहां जानें इस विंटर आपको किन फलों का सेवन अधिक करना चाहिए...

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Nov 2020, 10:30 am
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं मार्केट में तरह-तरह के फल भी आ चुके हैं। दरअसल, प्रकृति हमें हमारे शरीर की जरूरत के हिसाब से फल और सब्जियां देती है। जैसा मौसम होता है, उसी के अनुसार फल और सब्जियों के गुण होते हैं। सर्दियों में मौसमी बीमारियों और वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जिन 5 फलों का सेवन करना चाहिए उनके नाम यहां बताए गए हैं...
नवभारतटाइम्स.कॉम fruits-1


अपनी पसंद का फल जरूर खाएं लेकिन...

-आपको चाहे जो भी फल खाना पसंद हो जैसे सेब, केला,चीकू, अंगूर, बेरीज, सिंघाड़ा आदि। ये सभी फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं। इन सर्दियों में आप इन फलों का सेवन जरूर करें।

-लेकिन इन फलों के साथ ही इस बार की सर्दियों के मौसम में संतरा, पपीता, अमरूद, मौसमी और कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि ये पांचों फल विटमिन-सी की प्रचुर मात्रा लिए होते हैं। खासतौर से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इन सर्दियों में आपको इन 5 फलों के सेवन की बहुत जरूरत है। चटपटी और जायकेदार बनती है मूली के पत्तों की भुज्जी, हैरान कर देंगे फायदे

सर्दियों में कौन से फल खाने चाहिए


गट बैक्टीरिया को चाहिए नमी
-मनुष्य की आंत में पाए जानेवाले गट बैक्टीरिया शरीर को रोग मुक्त रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। क्योंकि जो भी भोजन आपके द्वारा किया जाता है, उसके अवशोषण की प्राथमिक क्रिया इन गट बैक्टीरिया द्वारा ही की जाती है। मूली देखकर खुश हो जाते हैं आंतों के गुड बैक्टीरिया, जानें समय के अनुसार मूली खाने का सही तरीका

-गट बैक्टीरिया खुद अच्छे रहेंगे तभी आपकी सेहत को अच्छा रख पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि गट बैक्टीरिया की सेहत का ध्यान रखा जाए। आपको बता दें कि रसीले फल खाने से आपकी आंतों की सफाई होती है और गट बैक्टीरिया की संख्या में वृद्धि होती है।

कोरोना के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानेवाले फल


-यह एक बड़ी वजह है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रसीले फल खाने की सलाह दी जाती है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अंगूर और बेरीज भी तो रसीले फल होते हैं...तो इसका उत्तर यह है कि अंगूर और बेरीज भी शरीर के लिए बहुत अधिक लाभकारी होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते हैं। पेट साफ ना होने के साथ ही कब्ज के हैं ये 9 अन्य लक्षण, जानें इस समस्या के कारण और निवारण

-लेकिन वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सबसे अधिक प्रभावी फ्रूट्स के बारे में अगर बात की जाए तो वे संतरा, मौसमी, पपीता, अमरूद और कीवी हैं। क्योंकि इनमें विटमिन-सी की प्रचुर मात्रा के साथ ही फाइबर भी संतुलित मात्रा में होता है। जो शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को तेजी से बाहर करने में सहायता करता है। कुछ खाते ही पेट में भारीपन लगता है तो भोजन के बाद ये 5 चीजें खाने से मिलेगा तुरंत लाभ

भूलकर भी पानी ना पिएं, अगर आपने खाई है इन 7 में से कोई भी चीज

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग