ऐपशहर

क्या खाने के जरिए फैल सकता है HIV/AIDS वायरस?

एचआईवी/एड्स ऐसा विषय है जिसे लेकर दुनियाभर में जागरूकता को लेकर कार्यक्रम व मुहीम चलाई जाती है। फिर भी ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब कम लोगों को पता है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 8 May 2019, 1:48 pm
एचआईवी/एड्स से जुड़ी कई चीजें हैं जिनके बारे में अभी भी लोगों को सही जानकारी नहीं है। खासतौर से इस बीमारी का वायरस कैसे फैलता है और कैसे नहीं इसे लेकर कई मिथक है। कई बार ऐसा भी सवाल किया जाता है कि क्या खाने के जरिए एचआईवी/एड्स फैल सकता है? तो चलिए बताते हैं इसका सही जवाब।
नवभारतटाइम्स.कॉम क्या खाने से फैलता है AIDS?
प्रतिकात्मक तस्वीर


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार एचआईवी/एड्स का वायरस खाने के जरिए दूसरों लोगों में नहीं फैल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वायरस मानव शरीर के बाहर ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाता है।

खाने में यदि संक्रमित खून या सीमन चला भी जाता है तो हवा, कुकिंग की हीट और पेट में मौजूद ऐसिड उसके वायरस को मार देता है।


इस हालत में फैल सकता है खाने से वायरस
खाने से एचआईवी/एड्स फैलना वैसे तो बहुत ही दुर्लभ है लेकिन यह उस स्थिति में प्रभावित व्यक्ति से यह दूसरे में फैल सकता है जब व्यक्ति द्वारा चबाया गया खाना दूसरे व्यक्ति ने खाया हो। ऐसा तब होता है जब संक्रमित शख्स का खून खाने की बाइट में मिक्स हो गया हो। इस तरह के मामले सिर्फ छोटे बच्चों में ही पाए गए हैं। इन मामलों से जुड़ी ज्यादा जानकारी भी उपलब्ध नहीं है।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग