ऐपशहर

बच्चों को 'रेनबो' मैथड के मुताबिक खाना खिलाएं, मिलेगा पूरा पोषण

डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चों को रेनबो मैथड से खाना खिलाने से उन्हें हर तरह का पोषण मिलता है। इसे फॉलो करना उतना भी मुश्किल नहीं है। कोशिश करें कि बच्चों को हर कलर ग्रुप का खाना हफ्ते में एक बार जरूर खिलाएं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Jun 2019, 1:24 pm
बच्चों के सही विकास के लिए उनका पोषण बेहद जरूरी है। बच्चों को खाना देने के साथ यह जानना जरूरी है कि इससे उन्हें पूरा पोषण मिल रहा है या नहीं। डॉक्टरों के मुताबिक, रेनबो मैथड इसका सबसे आसान तरीका है।
नवभारतटाइम्स.कॉम rainbow food


केजीएमयू में न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्वाति दीक्षित ने बताया कि इसमें रंगों के मुताबिक खाने का समूह बनाया जाता है और इसके मुताबिक ही खाना दिया जाता है। इससे बच्चे को सभी पोषक तत्व मिलते हैं।

ऐसे अपनाएं रेनबो मैथड
सफेद, लाल, हरा, पीला और नीला या पर्पल रंग के खानों का एक समूह बना लें। हर दिन जितने रंग के खाने बच्चे को देंगे, उतना बेहतर होगा। कम से कम सप्ताह में दो से तीन बार हर रंग का खाना देना चाहिए।

खाना और उसके रंग न्यूट्रिशन से जुड़ा है और हर कलर का अलग पौष्टिक वैल्यू है। रेनबो मैथड से बच्चों को पूरा पोषण मिलता है।
न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्वाति दीक्षित


खाने के रंग और उससे मिलने वाले न्यूट्रिशन (Pic: Getty)


रंग के हिसाब से तय करें खाना

सफेद

चावल आलू और दूध से बनी चीजें

लाल
चुकंदर, गाजर, अनार और टमाटर जैसे खाद्य पदार्थ

हरा
सभी हरी सब्जियां

पीला
आम, कॉर्न, पपीता जैसे फल

नीला
अंगूर, बैंगन, पत्ता गोभा, बैंगनी गोभी जैसी चीजें

नॉनवेज
अगर नॉनवेज खाते हैं तो बच्चे को नॉनवेज और अंडा में सप्ताह में दो से तीन बार दें। यह प्रोटीन के लिए बेहतर है।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग