ऐपशहर

कैंसर के खतरे को कम करता है मक्का

कॉर्न यानी मक्का में शरीर के पोषण के लिए जरूरी सभी तरह के मिनरल्स होते हैं। मक्का एक ऐसा हेल्दी आहार है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के अलावा स्नैक्स के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।

नवभारत टाइम्स 18 May 2017, 8:23 am
कॉर्न यानी मक्का में शरीर के पोषण के लिए जरूरी सभी तरह के मिनरल्स होते हैं। मक्का एक ऐसा हेल्दी आहार है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के अलावा स्नैक्स के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। यह शरीर में जमा अतिरिक्त फैट यानी कॉलेस्ट्रॉल को कम करने का सबसे असरदार तरीका है। मक्के में पाए जाने वाले ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और फ्लेवेनॉइड तत्वों के कारण यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम करता है। आइए इसके गुणों के बारे में जानते हैं :
नवभारतटाइम्स.कॉम health benefits of corn
कैंसर के खतरे को कम करता है मक्का


कम करे कॉलेस्ट्रॉल
मक्के में विटामिन सी, बायोफ्लेविनॉइड्स, कैरोटेनॉइड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कॉलेस्ट्रॉल को कम करके, धमनियों को ब्लॉक होने से रोकता है। इसमें मौजूद फाइबर कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है।

त्वचा को निखारे
मक्का खाने से त्वचा में भी निखार आता है। दरअसल, कॉर्न में विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही ऐंटी-ऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल से बचाव कर चेहरे को झुर्रियों से मुक्त रखता है, इससे त्वचा खूबसूरत होती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत
हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप दूध और विटमिन डी का सेवन करते हैं। लेकिन कॉर्न में मौजूद जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ऊर्जावान बनाए
अगर आपको हर समय कमजोरी महसूस होती है और शरीर में एनर्जी नहीं रहती है तो आप कॉर्न का सेवन कीजिए। कॉर्न में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इसे खाने के बाद पेट जल्दी भर जाता है और आप देर तक एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

एनीमिया का उपचार
कॉर्न आयरन से भरपूर होता है और आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। इसके कारण एनीमिया से बचाव होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए मक्का बहुत हेल्दी माना जाता है क्योंकि कॉर्न में विटामिन बी 9 और फोलिक एसिड होता है।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग