कॉफी के नुकसान क्या है? अक्सर देखा जाता है लोग सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी का कप हाथ में उठा लेते हैं। आपको बता दें कि सुबह सबसे पहले कॉफी पीने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। खाली पेट इसके सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर का बढ़ना, स्ट्रेस लेवल बढ़ना और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वास्तव में सुबह का समय चाय या कॉफी के लिए सबसे खराब है क्योंकि इस समय शरीर में कोर्टिसोल का लेवल पहले से ही अधिक होता है और कॉफी पीने से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल और बढ़ सकता है जिससे मूड स्विंग हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है।
कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय क्या है
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कि कई लोगों के लिए कॉफी उनकी सुबह की दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा है। वास्तव में अगर आप खाली पेट कॉफी पीने वालों में हैं, तो आपको इस गंदी आदत पर विचार करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। आपको हमेशा नाश्ते के थोड़े समय बाद कॉफी का सेवन करना चाहिए।
सूजन, मतली-अपच का खतरा
कॉफी पेट में एसिड के उत्पादन को उत्तेजित कर सकती है। पेट के एसिड के उत्पादन में वृद्धि होने से शरीर का पाचन तंत्र गंभीर रूप से बाधित होता है, जिससे अपच, सूजन, मतली आदि जैसी समस्याएं होती हैं।
(फोटो साभार: TOI)
खाली पेट कॉफ़ी पीने के नुकसान
बढ़ सकता है तनाव वाला हार्मोन
सबसे पहले, यह कोर्टिसोल को बढ़ाता है, जो ओव्यूलेशन, वजन और हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकता है। जाहिर है सुबह-सुबह इस हार्मोन के बढ़ने से आपका ऊर्जा का लेवल कम हो सकता है और आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।
(फोटो साभार: TOI)
बढ़ सकता है ब्लड शुगर
अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले कॉफी पीते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको इस गलती से बचना चाहिए।
(फोटो साभार: TOI)
मूड स्विंग
सुबह खाली पेट कॉफी पीने से आपको घबराहट और कंपकंपी हो सकती है। इसके अलावा आपको मूड स्विंग का भी जोखिम है। अगर सुबह खराब नहीं करनी है तो आपको इससे बचना चाहिए।
(फोटो साभार: TOI)
हार्मोन में बदलाव
खाली पेट कॉफी पीने से लेवोथायरोक्सिन (सिंथेटिक थायराइड हार्मोन) का अवशोषण प्रभावित हो सकता है, जिससे टी 4 से टी 3 हार्मोन पर असर पड़ता है।
(फोटो साभार: TOI)
तनाव और सूजन का खतरा
सुबह खाली पेट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को बढ़ा सकते हैं। थकान, त्वचा की समस्याएं, डायबिटीज और ऑटोइम्यून डिजीज सूजन से संबंधित कुछ स्थितियां हैं।
(फोटो साभार: TOI)
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।