ऐपशहर

World Piles Day: टॉइलट में मोबाइल का इस्तेमाल बन रहा है पाइल्स की वजह

फास्ट फूड के चलन और फिजिकल ऐक्टिविटीज कम होने से लोग पानी भी कम पीते हैं। इससे लोग पहले कब्ज और फिर पाइल्स के शिकार हो जाते हैं।

नवभारत टाइम्स 20 Nov 2019, 2:15 pm
लखनऊः हाइवे किनारे दीवारों पर शर्तिया इलाज के विज्ञापन हों या सड़क किनारे तंबू में इलाज की गारंटी देने वाले झोलाछाप... पाइल्स के 80% मरीज ऐसी जगहों से धोखा खाने के बाद जब स्थिति कंट्रोल से बाहर हो जाती है, तब लोग डॉक्टर के पहुंचते हैं। यही नहीं, गूगल सर्च और खुद दवा खरीद कर बीमारी बढ़ाने वालों की भी तादाद बढ़ गई है। इस कारण जिन लोगों का इलाज सिर्फ दवा से हो सकता है, उन्हें सर्जरी करवानी पड़ रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम use of mobile in toilet


विश्व पाइल्स दिवस आज यानी 20 नवंबर को है। लखनऊ के केजीएमयू के सर्जरी विभाग के डॉ. अरशद ने इस बीमारी से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य बताए। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले तक ओपीडी में रोजाना पाइल्स के करीब 50 मरीज आते थे, लेकिन अब यह संख्या 250 तक पहुंच गई है।

20% मरीज होते हैं गंभीर
केजीएमयू में आने वाले पाइल्स के 80% मरीज पहले झोलाछाप, झाड़-फूंक या अयोग्य लोगों से इलाज करवा चुके होते हैं। इनमें भी 20 फीसदी गंभीर अवस्था में पहुंचने के बाद हॉस्पिटल आ रहे हैं।

खानपान से भी असर
डॉ. अरशद ने बताया कि पाइल्स बढ़ने का कारण हमारे खानपान और लाइफ स्टाइल में बदलाव भी है। आज हम फल खाने के बजाय उनका जूस पीते हैं। इसमें फाइबर नहीं होता, जबकि हमारी बड़ी आंत के कोलन में सिर्फ फाइबर और पानी ही जाता है। फास्ट फूड के चलन और फिजिकल ऐक्टिविटीज कम होने से लोग पानी भी कम पीते हैं। इससे लोग पहले कब्ज और फिर पाइल्स के शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए फल-सब्जियां खाने के साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

डॉ. अरशद ने बताया कि आजकल लोग टॉइलट में मोबाइल लेकर जाते हैं। इस कारण वे टॉइलट में तीन गुना देर तक बैठते है। इससे पाइल्स का खतरा ज्यादा रहता है। इसका समाधान है कि टॉइलट में मोबाइल न चलाएं, अखबार और मैगजीन भी न पढ़ें। इसके साथ कमोड की जगह इंडियन सीट का प्रयोग करें।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग