ऐपशहर

गर्मियों में कच्चे आम खाएं, बीमारियों से दूर रहें

असिडिटी दूर करने के साथ-साथ लू से भी बचाता है कच्चा आम। इसे यूं ही फलों का राजा नहीं कहते, कई फलों से ज्यादा विटमिन-सी देता है, बस एक कच्चा आम। जानें, इसके अन्य फायदे...

नवभारत टाइम्स 4 Apr 2017, 9:52 am
गर्मियां यानी आम का मौसम। गर्मी की तपती धूप में आम एकमात्र ऐसा फल है जिसे खाने से मन तो अच्छा होता ही है साथ ही लू से भी बचा जा सकता है। कच्चे आम में विटमिन सी की मात्रा इतनी रहती है, जितनी की 35 सेब, 18 केले, 9 नींबू और 3 संतरे में पाई जाती है। आम में इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे कई सारी बीमारियों में आराम मिल सकता है। कच्चे आम को नमक के साथ खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, साथ ही यह उच्च तापमान के नकारात्मक प्रभावों से भी हमें बचाता है।
नवभारतटाइम्स.कॉम raw mango is one of the best eatables to fight with summer heat
गर्मियों में कच्चे आम खाएं, बीमारियों से दूर रहें


1. वजन कम करे
कच्चे आम में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो हमारे शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करता है। साथ ही इसमें चीनी की मात्रा कम पाई जाती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है।

2. असिडिटी दूर करे
हमारे अनियमित भोजन की आदतों के कारण पेट में अक्सर असिडिटी की शिकायत हो जाती है। आज के दौर में असिडिटी एक आम समस्या बन गई है। लेकिन इस समस्या का समाधान है कच्चा आम। इससे असिडिटी को आसानी से दूर किया जा सकता है।

3. लिवर के लिए फायदेमंद
कच्चे आम से लिवर की समस्या में सुधार किया जा सकता है। यह लिवर को ठीक करने का एक प्राकृतिक उपाय है। लिवर में पित्त और एसिड बढ़ने से कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। कच्चा आम आंतों में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है।





4. दांतों को स्वस्थ बनाता है
कच्चा आम न सिर्फ मसूड़ों की समस्या में कारगार उपाय है बल्कि आपके लिए यह दांतों की सफाई का भी एक सरल तरीका साबित होता है। कच्चे आम से दांत लंबे समय तक मजबूत रहते हैं। साथ ही इससे सांसों की दुर्गंध की समस्या भी नहीं होती है।

5. प्रतिरक्षा प्रणाली
कच्चा आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही हमें कई रोगों से लड़ने की क्षमता भी देता है।

6. रक्त विकार को दूर करता है
कच्चे आम में विटमिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है, जिससे रक्त विकार को ठीक किया जा सकता है। कच्चे आम में विटमिन सी होने की वजह से रक्त वाहिनी लचीली होती हैं और नई रक्त कोशिकाएं बनने में मदद भी मिलती है।

7. लू से बचाता है
तेज गर्मी के कारण लू लग जाती है। कच्चा आम लू लगने की समस्या से भी निजात दिलाता है। साथ ही गर्मियों में त्वचा पर होने वाले लाल रंग के दानों की समस्या से भी शरीर को दूर रखता है। कच्चा आम गर्मी से जूझने के लिए शरीर को शीतलता देने में भी सहायक होता है।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग