ऐसा माना जाता है कि नॉन वेज फूड्स प्रोटीन का बेहतर स्रोत हैं लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो दाल आपके लिए प्रोटीन का असबसे बढ़िया स्रोत हो सकती हैं। लेकिन समस्या यह है कि दाल खाते समस्य बहुत से लोग कई गलती कर बैठते हैं, जिससे शरीर को जरूरी प्रोटीन नहीं मिल पाता है।
SAAOL के फाउंडर और भारत के जानेमाने हार्ट के डॉक्टर बिमल छाजेड़ आपको बता रहे हैं कि अधिकतर लोग दाल खाते समय क्या गलती करते हैं, जिससे उन्हें इससे पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाते हैं।
दाल को भिगोकर नहीं खाना
डॉक्टर ने बताया कि दाल को बनाने और खाने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आपको दाल को बनाने से पहले एक रात पाने में भिगोकर रखना चाहिए। कुछ लोग सिर्फ 15 मिनट भिगोते हैं, जो सही तरीका नहीं है।
दाल खाते समय भूलकर भी ना करें ये गलती
सुबह अच्छी तरह धोकर बनाना
अगली सुबह दाल को बनाने से पहले उसका सारा पानी निकाल लें और उसे बनाने से पहले अच्छी तरह धोकर बनाएं। इससे ऊपर के जितने भी खराब केमिकल हैं वो हट जाते हैं। दाल के ऊपर Phytates acid होते हैं, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मिक्स दाल है फायदेमंद
दाल खाने का सबसे बेस्ट तरीका यह है कि आप पांच तरह की दाल को मिक्स करके बनाएं। इससे आपके शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिल सकते हैं। अछि बात यह है कि इससे शरीर को प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मिल सकता है।
दाल से अलग-अलग डिश बनाएं
डॉक्टर ने बताया कि दाल से ज्यादा बेनेफिट्स लेने के लिए आपको दाल का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। आप दाल से इडली, डोसा, लड्डू, हलवा आदि बना सकते हैं।
शरीर को मिलेगा प्रोटीन
दाल में एमिनो एसिड पाया जाता है। यह कुछ दाल में कम होता है, तो कुछ दाल में ज्यादा हो सकता है। इसलिए आपको ज्यादा प्रोटीन लेने के लिए अलग-अलग दाल को मिक्स करके खाना चाहिए।
अंकुरित दाल है सेहत का खजाना
दाल से ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व लेने के लिए आपको दाल को अंकुरित करके खाना चाहिए। डॉक्टर ने बताया कि अंकुरित करने से दाल के पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, लिपिड प्रोफाइल ठीक होता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।