ऐपशहर

पीरियड सेक्स के दौरान बढ़ जाता है STI का खतरा

पीरियड सेक्स को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल रहते हैं। कुछ लोग पीरियड सेक्स के फायदे बताते हैं तो कुछ एक्सपर्ट्स इन खतरों से आगाह करते हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 28 May 2019, 5:06 pm
पीरियड्स को लेकर लोगों के मन में कई तरह के डाउट्स रहते हैं। खासकर पीरियड सेक्स को लेकर लोगों में कई कारणों से झिझक होती है। वैसे कुछ स्टडीज की मानें तो पीरियड्स के दौरान सेक्स के कई हैरतंगेज फायदे हैं। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस समय STI (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शंस) का खतरा भी बढ़ जाता है। यहां जानें कैसे होता है ऐसे...
नवभारतटाइम्स.कॉम प्रतीकात्मक चित्र


पीरियड के दौरान महिलाओं के यूटेरस की वॉल से लाइनिंग गिरती है, इसके बाहर निकलने के लिए सर्विक्स का मुंह थोड़ा खुला होता है। ऐसे में संक्रमण के यूटेरस और फैलोपियन ट्यूब तक पहुंचने के चांसेज ज्यादा होते हैं।

कुछ STI ब्लड से रिलेटेड होते हैं जैसे HIV और हेपेटाइटिस। पीरियड्स के दौरान सेक्स से ये इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

पीरियड के दौरान ब्लड की वजह से वजाइना की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है जिससे सेक्स के दौरान रैशेज वगैरह का डर रहता है इससे भी इन्फेक्शन आसानी से पहुंच सकता है।

सामान्य दिनों में महिलाओं की वजाइना ऐसिडिक होती है जो इसे इन्फेक्शंस से बचाती है वहीं पीरियड्स के दिनों में वजाइना का पीएच बदल जाता है और यह ऐल्कालाइन हो जाती है। इससे माइक्रोबैक्टीरिया इसमें आसानी से सर्वाइव कर सकते हैं।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग