ऐपशहर

आसान तरीके से घर पर बनाएं सुपर टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश

बच्चों के साथ ही बड़ों को भी स्ट्रॉबेरी का टेस्ट बहुत पसंद होता है। अक्सर परिवार या अपनी चॉइस पर आप स्ट्रॉबेरी का पैक्ड जूस आप बाजार से खरीदती हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आराम से इसे घर पर बना सकती हैं और इसके नैचरल स्वाद और सेहत से परिवार को संवार सकती हैं।

नवभारत टाइम्स 13 May 2017, 8:36 am
बच्चों के साथ ही बड़ों को भी स्ट्रॉबेरी का टेस्ट बहुत पसंद होता है। अक्सर परिवार या अपनी चॉइस पर आप स्ट्रॉबेरी का पैक्ड जूस आप बाजार से खरीदती हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आराम से इसे घर पर बना सकती हैं और इसके नैचरल स्वाद और सेहत से परिवार को संवार सकती हैं। कूल-कूल स्ट्रॉबेरी क्रश घर पर कैसे तैयार करनी चाहिए, एक्सपर्ट्स से बात करके बेहतरीन रेसिपी बता रही हैं प्रियंका सिंह...
नवभारतटाइम्स.कॉम make fresh strawberry crush at home
आसान तरीके से घर पर बनाएं सुपर टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश


कितना बनेगा: 10-12 गिलास

कितना वक्त लगेगा: 30 मिनट

कितने दिन चलेगाः फ्रिज में रखने पर 15-20 दिन

सामग्री: स्ट्रॉबेरी: 240 ग्राम, चीनी: 200 ग्राम,

नीबू का रस: 2 टेबलस्पून

बनाने का तरीका: स्ट्रॉबेरी को गुनगुने पानी में धोकर सुखा लें। फिर उन्हें मिक्सर में पीस लें। इसके बाद एक बर्तन में 1/2 कप पानी डालकर चीनी और पिसी स्ट्रॉबेरी उसमें मिला लें। तैयार मिक्चर को उबलने के लिए रख दें।

जब एक तार की चाशनी बन जाए तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर नीबू का रस मिला दें। फिर कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। जब भी पीने का मन हो एक-तिहाई हिस्सा क्रश का लेकर बाकी ठंडा पानी मिला लें। खुद पिएं, मेहमानों को सर्व करें।

नोट: पैक्ड जूस का यह अच्छा विकल्प है। स्वाद तो अच्छा है ही, हेल्थी भी है।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग