ऐपशहर

क्या मास्टरबेशन के दौरान बर्न होती है कैलरी, जानें

कैलरी बर्न होने के लिए कार्डियो मूवमेंट होना जरूरी है जो मास्टरबेशन के वक्त नहीं होता है। क्लाइमेक्स में भी हार्ट रेट इतनी ज्यादा नहीं होती है कि कैलरी बर्न हो सके।

टाइम्सऑफइंडिया.कॉम 20 May 2019, 3:55 pm
सेक्स के कई फायदों में एक यह भी है कि इस दौरान आप कैलरी बर्न करते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल भी होता है कि क्या मास्टरबेशन में भी सेक्स जितना ही फायदा होता है।
नवभारतटाइम्स.कॉम mast


एक रिसर्च के अनुसार सेक्शुअल ऐक्टिविटी के दौरान पुरुषों में 101 किलो कैलरी और महिलाओं में 69.1 किलो कैलरी बर्न होती है। यह लगभग आधे घंटे तक किए गए मॉडरेट एक्सरसाइड के दौरान बर्न की गई कैलरी के बराबर है। अब अगर इंटरकोर्स के दौरान 101 किलो केलरी बर्न होती है तो मास्टरबेशन के दौरान बर्न होने वाली कैलरी इससे काफी कम होगी क्योंकि इसमें ज्यादा फिजिकल मूवमेंट नहीं होता है।

क्या रेग्युलर सेक्स से बढ़ जाता है ब्रेस्ट का साइज!

कैलरी बर्न होने के लिए कार्डियो मूवमेंट होना जरूरी है जो मास्टरबेशन के वक्त नहीं होता है। क्लाइमेक्स में भी हार्ट रेट इतनी ज्यादा नहीं होती है कि कैलरी बर्न हो सके। तो क्या अगर यह कैलरी बर्न नहीं करता है तो यह हेल्दी नहीं है?

ऐसा नहीं है। मास्टरबेशन से शरीर में एंडोरफिन की मात्रा बढ़ती है जो आपको खुश रखने का काम करता है। इसलिए इसे हैपी हॉर्मोन भी कहते हैं।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग