ऐपशहर

सेक्स हॉर्मोन लेने के बाद भी स्पर्म प्रड्यूस कर सकती हैं ट्रांसजेंडर महिलाएं

रिसर्च टीम ने दो ट्रांसजेंडर महिलाओं के मेडिकल रेकॉर्ड्स देखे जिन्होंने हॉर्मोन थेरपी रोककर स्पर्म संरक्षित करना चाहा था। इनके सीमन की क्वॉलिटी की तुलना बाकी ट्रांसजेंडर महिलाओं से की गई।

एएनआई 6 Aug 2019, 9:56 am
एक रिसर्च में पाया गया है कि एक ट्रांसजेंडर महिला अपने प्यूबर्टी को रोकने वाली दवा को बंद करने के कुछ महीनों के बाद स्पर्म्स बनाने में सक्षम हो गई। जबकि हॉर्मोन थेरपी से गुजर रही एक अन्य महिला दवा छोड़ने के मानसिक असर खत्म होने तक स्पर्म प्रड्यूस करने में सक्षम नहीं थी। इससे यह समझा गया कि स्पर्म बनाने में महिला की मानसिक स्थिति का भी असर पड़ता है। यह स्टडी जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स में छपी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम transgender


इस स्टडी के लीड ऑथर ने बताया कि उनका मकसद यह जानना था कि जेंडर संबंधित दवाइयां छोड़ने के कितने दिन बाद स्पर्म बन सकते हैं। दवा शुरू होने और छोड़ने के बाद इस समुदाय के लोगों को स्ट्रेस हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि वे अपने डॉक्टर या साइकाट्रिस्ट से सलाह लेते रहें।

रिसर्च टीम ने दो ट्रांसजेंडर महिलाओं के मेडिकल रेकॉर्ड्स देखे जिन्होंने हॉर्मोन थेरपी रोककर स्पर्म संरक्षित करना चाहा था। इनके सीमन की क्वॉलिटी की तुलना उन ट्रांसजेंडर महिलाओं से की गई जिन्होंने थेरपी के पहले स्पर्म संरक्षित कराए थे।

पढ़ें: पुरुषों के लिए सबसे खतरनाक है ये सेक्स पोजिशन

एक मरीज जिसने थेरपी शुरू होने के बाद स्पर्म संरक्षित करने की मांग की थी वह सेक्स हॉर्मोन ब्लॉक करने वाली दवा ल्यूपरॉन खा रही थी। उसने दवा छोड़ने के बाद स्पर्म की क्रायोप्रिजर्वेशन की कोशिश की थी। 5 महीने बाद उसने वैसे ही स्पर्म प्रड्यूस किए जैसे उन 8 महिलाओं के थे जिन्होंने दवा शुरू करने के पहले स्पर्म संरक्षित कराए थे।

पढ़ें: टिप्स: सुहागरात पर फर्स्ट टाइम सेक्स को यूं बनाएं यादगार

दूसरे केस से यह पता चला कि दवा छोड़ने के तुरंत बाद फर्टिलिटी वापस नहीं आ सकती है। यह महिला करीब दो साल से सेक्स ड्रग ले रही थी। 4 महीने बाद भी जब वह स्पर्म प्रड्यूस नहीं कर पाई तो उसने इसकी कोशिश छोड़ दी और जेंडर बदलवाने के लिए सर्जरी कराने का फैसला किया। इस रिसर्च से से डॉक्टर उन लोगों की मदद कर पाएंगे जो हॉर्मोन थेरपी के बाद भी अपने बच्चे पैदा करने की चाह रखते हैं।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग