ऐपशहर

अनामुदी शिखर: ट्रेकिंग कर पहुंचें दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी पर

केरल के फेमस हिल स्टेशन मुन्नार से महज 1 घंटे की ड्राइव कर आप पहुंच सकते हैं एराविकुलम नैशनल पार्क जहां स्थित है केरल का गौरव और हिमालय के बाद भारत की सबसे ऊंची पर्वत की चोटी अनामुदी। अनामुदी समुद्र तल से 2695 मीटर की ऊंचाई पर है...

नवभारतटाइम्स.कॉम 18 Jun 2018, 1:50 pm
केरल के फेमस हिल स्टेशन मुन्नार से महज 1 घंटे की ड्राइव कर आप पहुंच सकते हैं एराविकुलम नैशनल पार्क जहां स्थित है केरल का गौरव और हिमालय के बाद भारत की सबसे ऊंची पर्वत की चोटी अनामुदी। अनामुदी समुद्र तल से 2695 मीटर की ऊंचाई पर है और पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटी है। यहां वनस्पति और जीव-जंतू की भी ढेरों वरायटी पायी जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां एशियाई हाथियों की सबसे ज्यादा जनसंख्या पायी जाती है। इसके अलावा लुप्तप्राय जीव गॉर, नीलगिरी लंगूर और शेर से पूंछ वाले मकाउ यानी अफ्रीकी लंगूर भी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम anamudi
दक्षिण भारत का हिमालय है अनामुदी पीक


जानवरों के लिए जन्नत समान
इस पर्वत श्रृंखला के आसपास मौजूद जंगल और खूबसूरत नदियां जंगली जानवरों के लिए जन्नत के समान है। प्राकृतिक खूबसूरती और वाइल्ड लाइफ में दिलचस्पी रखने वाले टूरिस्ट्स ट्रेकिंग करते हुए पर्वत की चोटी तक पहुंचते हैं और पहाड़ की चोटी के पूर्वी हिस्से में बहने वाली नदियां जैसे- वाइगइ, थमीराबरानी और पेरियार नदियों की खूबसूरती को अपनी आंखों के साथ-साथ कैमरे से भी कैप्चर करते हैं।

नीलाकुरिन्जी फूल के लिए मशहूर
अनामुदी पर्वत की चोटी चारों तरफ फैली हरियाली के लिए मशहूर है ही साथ ही उस नीलाकुरिन्जी फूल के लिए भी जो 12 साल में एक बार मुन्नार और आसपास के इलाके में खिलता है। अनामुदी की चोटी पर पहुंचने के बाद पर्यटक वहां से बहने वाली खूबसूरत नदियों के अलावा, पहाड़ की घाटी, चाय के बागान, मसालों की खेती और वाइल्ड लाइफ का भी लुत्फ उठा सकते हैं। नवंबर से मई के बीच का समय बेस्ट होता है अनामुदी जाने के लिए।

दक्षिण भारत का हिमालय
अनामुदी को दक्षिण भारत का हिमालय भी कहा जाता है। अनामुदी का शाब्दिक अर्थ है हाथी का सिर या माथा। बड़ी संख्या में वाइल्ड लाइफ फटॉग्रफर्स, अडवेंचर पसंद करने वाले लोग और नेचर लवर्स यहां आते हैं और ट्रेकिंग कर पर्वत की चोटी तक पहुंचते हैं। इस पर्वत के ढलान पर मौजूद घास बेहद फिसलन वाली होती है लिहाजा ट्रेकिंग थोड़ी मुश्किल होती है।

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग