Makar Sankranti Devotees Taking Holy Dip In Ganga In Titharaj Prayag
मकर संक्रांति पर श्रद्धा की डुबकी, देखें खास तस्वीरें
नवभारतटाइम्स.कॉम14 Jan 2018, 12:38 pm
1/14
मकर संक्रांति 2018: प्रयाग में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
मकर संक्रांति के दिन तीर्थराज प्रयाग में गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम के किनारे इन दिनों आस्था का संगम देखने को मिल रहा है। संगम तट पर लगे माघ मेले में रेती पर बसा शहर सुबह-शाम गुलजार है। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के चलते यहां करोड़ों लोगों ने स्नान किया। संक्रांति पर स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध और अनुष्ठान का बहुत महत्व है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना ही मकर संक्रांति कहलाता है। इस दिन से सूर्य का दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। आइए देखते हैं किस तरह मकर संक्रांति पर प्रयाग के पवित्र जल में स्नान-दान कर पुण्य की प्राप्ति की...
2/14
लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि मकर संक्रांति के दिन तीर्थराज प्रयाग में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
3/14
गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़
मकर संक्रांति पर त्रिवेणी में स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं की डुबकी।
4/14
दान करने का है विशेष महत्व
मकर संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। प्रयाग में गरीबों को दान करती हुई महिला।
दक्षिण भारतीयों के लिए पोंगल बड़ा त्योहार है। इसकी शुरुआत भोगी उत्सव से होती है। इस उत्सव पर लोग अपने घर के पुराने सामान की होली जलाते हैं।
6/14
मुंबई में पोंगल की धूम
बता दें कि मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में बड़ी तादाद में दक्षिण भारतीय रहते हैं। पोंगल के पहले दिन को भोगी कहा जाता है।
7/14
प्रयाग में लगा मेला
प्रयाग में गंगा स्नान के लिए मेला भी लगा हुआ है और नौकायन की भी व्यवस्था की गई है।
8/14
प्रयाग में कृष्णजी
प्रयाग में श्रीकृष्ण के रूप में एक बच्चा।
9/14
श्राद्ध करने का है महत्व
मकर संक्रांति के दिन अपने पितरों का श्राद्ध करने का विशेष महत्व है।
10/14
प्रयाग में भजन-पूजन
मकर संक्रांति के दिन प्रयाग में संगम के दौरान भजन-पूजन करते हुए संत
11/14
बड़ी संख्या में पहुंचे साधु संत
माघ मेले में मकर संक्रांति के स्नान के लिए श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु संत भी इलाहाबाद पहुंचे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक कई वर्षों बाद इस बार मकर संक्रांति के दिन विशेष मुहूर्त में दुर्लभ संयोग बन रहा है।
12/14
मकर संक्रांति पर बन रहे हैं शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि माघ मेले की मकर संक्रांति पर बन रहे इस संयोग में संगम में स्नान करने से श्रद्धालुओं को मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकेगी।
13/14
सर्दी पर भारी पडी आस्था
ठंड के मौसम में भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ है। पवित्र जल में लगातार लोग डुबकी लगा रहे हैं।
14/14
संगम में आस्था का सैलाब
प्रयाग राज में सबेरे 9 बजे तक आठ लाख लोग डुबकी लगा चुके हैं।