ऐपशहर

डॉक्टर बताकर की कई शादियां, एनकाउंटर में अरेस्ट

वेस्ट दिल्ली के दो थानों की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने खुद को डॉक्टर बताकर एक एमबीबीएस डॉक्टर से शादी रचा ली। शख्स ने ऐसे ही कई शादियां कीं।

नवभारत टाइम्स 19 May 2018, 8:47 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम FAKE

वेस्ट दिल्ली के दो थानों की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने खुद को डॉक्टर बताकर एक एमबीबीएस डॉक्टर से शादी रचा ली। शख्स ने ऐसे ही कई शादियां कीं। यही नहीं, नकली डिमांड ड्राफ्ट देकर आरोपी ने दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई शोरूम से लग्जरी कारें खरीद लीं। कई जूलर्स को भी लाखों का चूना लगाया। आरोपी को एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। उसने अपने गैंग का नाम फैन्टास्टिक-4 रखा था। वही गैंग का चीफ था।

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम मनीष उर्फ वरुण कौल, उर्फ आशुतोष मारवा उर्फ डॉ विशेष धीमान उर्फ डॉ संजीव चड्ढा है। उसके पिता ने भी कई नाम रखे हुए हैं। वह खुद को बृज भूषण कौल उर्फ डॉ भूषण उर्फ कमाडंर कौल उर्फ कमांडर कपिल चड्ढा उर्फ राजेंद्र पाल बताते हैं। बाप-बेटे मिलकर धोखाधड़ी करते थे। परिवार के बाकी मेंबर भी उनकी हेल्प करते थे।

गैंग के सरगना मनीष को ट्रेनी एसीपी संध्या, कीर्ति नगर थाने के एसएचओ अनिल शर्मा और मोती नगर थाना पुलिस ने पकड़ा। कार्रवाई में मनीष ने हवलदार अजय पर गोली भी चला दी थी। उसे मानसरोवर गार्डन से पकड़ा गया। मनीष के खिलाफ उसकी पत्नी डॉ रितु ने जान से मारने की कोशिश और अन्य धाराओं के तहत शिकायत की थी।

मनीष के खिलाफ एक डॉ अनु ने भी शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया कि मनीष पर दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और पंजाब में धोखाधड़ी के 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसने डॉ रितु से एक मेट्रोमॉनियल वेबसाइट के जरिए कॉन्टैक्ट किया था। एक साल बाद उन्हें बच्चा भी हो गया। आरोप है कि बाप-बेटे ने मिलकर रितु पर दहेज का दबाव डाला। रितु ने विरोध किया तो मनीष ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। मार्च से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पता लगा है कि उसने एक बैंक से भी 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मनीष 2008 में एक बार पकड़ा जा चुका है। बाहर आने के बाद फिर धोखाधड़ी करने लगा। वह लड़कियों को फंसाकर उनसे शादी करता था, फिर पैसे ऐंठता था।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर