ऐपशहर

दिल्ली कैंट में फौजी की पत्नी से रेप, अरेस्ट

​दिल्ली कैंट में आर्मी के एक जवान द्वारा फौजी दोस्त की पत्नी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। रविवार की इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है।

नवभारत टाइम्स 21 Aug 2018, 11:14 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम attack

दिल्ली कैंट में आर्मी के एक जवान द्वारा फौजी दोस्त की पत्नी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। रविवार की इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलने पर जवान ने अपने दोस्त पर फरसे से हमला किया। जानलेवा हमला करने के आरोप में उसपर भी केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, दोनों अपने एक और फौजी दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे, जो तमिलनाडु जा रहा था। रेप आरोपी रेलवे स्टेशन से जल्दी घर आ गया था, जबकि पीड़ित महिला का पति देर से घर लौटा।

फायदा उठाकर आरोपी ने कथित रूप से दोस्त की पत्नी से रेप किया। पीड़ित महिला का पति घर आया तो उन्होंने आपबीती बताई। गुस्साए फौजी ने फरसे से आरोपी पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक को रेप के आरोप में, दूसरे को उसपर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर