ऐपशहर

रोहिणी में एक कार में मिला महिला और पुरुष का शव, दोनों को गोली लगी

राजधानी के रोहिणी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कार में पुलिस ने एक महिला और पुरुष के शव बरामद किए हैं। दोनों गोली लगने बात कही जा रही है। रोहिणी डीसीपी एसडी मिश्रा ने कहा कि आज सुबह ही कार में महिला और पुरुष का शव मिला है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Dec 2019, 11:42 am
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम FIRE

राजधानी के रोहिणी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कार में पुलिस ने एक महिला और पुरुष के शव बरामद किए हैं। दोनों गोली लगने बात कही जा रही है। रोहिणी डीसीपी एसडी मिश्रा ने कहा कि आज सुबह ही कार में महिला और पुरुष का शव मिला है। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि पुरुष ने पहले अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक पुरुष का नाम ओमप्रकाश कुकरेजा है। ओमप्रकाश पेशे से डॉक्टर थे। हालांकि अभी तक इस मौत के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। डीसीपी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर