विशेष संवाददाता, मॉडल टाउन
मॉडल टाउन में एक बिजनेसमैन ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान 40 साल की रवनीत कौर के तौर पर हुई है। वह योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर ऑनलाइन क्लास लेती थीं। रवनीत को उनकी बेटी अस्पताल लेकर पहुंची थीं। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने पति से पूछताछ की। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। महिला के परिवार वालों ने आरोपी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। मॉडल टाउन पुलिस ने हत्या और दहेज को लेकर टॉर्चर का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, रवनीत कौर परिवार के साथ मॉडल टाउन थर्ड में रहती थीं। परिवार में पति पवनदीप सिंह और दो बेटियां 18 और 12 साल की हैं। 2002 में शादी हुई थी। रवनीत कौर योग ट्रेनर थीं। ऑनलाइन योग का क्लास लेती थीं। पति का कश्मीरी गेट इलाके में कार के पार्ट्स का कारोबार है। इनकी बड़ी बेटी पुणे के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर की सुबह छोटी बेटी ने कमरे में अपनी मां को बेहोश देखा। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने रवनीत कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया। संदिग्ध मौत होने की वजह से अस्पताल ने घटना की जानकारी मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। छानबीन के दौरान महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस घटना की जानकारी उसके पिता से ली। परिवार वालों ने पवनदीप पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला का दम घुटने से मौत हुई है और उनके पीठ पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपराध कबूल कर लिया।
मॉडल टाउन में एक बिजनेसमैन ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान 40 साल की रवनीत कौर के तौर पर हुई है। वह योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर ऑनलाइन क्लास लेती थीं। रवनीत को उनकी बेटी अस्पताल लेकर पहुंची थीं। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।