ऐपशहर

दिल्ली महिला आयोग ने भोगल की घटना पर पुलिस को जारी किया नोटिस

दिल्ली महिला आयोग ने भोगल में युवती को चाकू मारे जाने की घटना में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

पीटीआई 28 Jul 2019, 8:57 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम delhi-police

दिल्ली महिला आयोग ने भोगल में युवती को चाकू मारे जाने की घटना में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। भोगल में एक युवक ने 20 वर्षीय युवती पर सरेबाजार चाकू से 6 ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर आयोग ने दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डेप्युटी पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। यह घटना शुक्रवार शाम को भोगल बस स्टैंड के करीब हुई थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की युवती के साथ कुछ बहस हुई थी, जिसके बाद उसने उस पर चाकू से कई वार किए। युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़कर जमकर धुना था। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया था।

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को जारी नोटिस में कहा, 'यह स्तब्ध करने वाली घटना है, जिसमें एक युवती की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि हत्यारे को कानून का कोई भय नहीं था। यह मुश्किल भरी स्थिति है, जब लड़कियों और महिलाओं का पीछा करने की घटनाएं थम नहीं रहती है। इन पर तत्काल ऐक्शन लेने की जरूरत है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर