ऐपशहर

Delhi Crime News : हमको किसी का डर नहीं...सिग्नल पर खड़े पुलिसकर्मी से बाइक सवार लड़की ने छीना मोबाइल

दिल्ली में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वह अब पुलिस से भी नहीं डर रहे हैं। 52 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह परिवार के साथ सेक्टर 6 पॉकेट-1 नरेला में रहते हैं। हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। इन दोनों पार्लियामेंट स्ट्रीट सर्किल की ट्रैफिक यूनिट में है। घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पूरी करके अपने घर वापस बाइक से जा रहे थे।

Edited byअनिल कुमार | नवभारत टाइम्स 23 Sep 2021, 7:04 am

हाइलाइट्स

  • हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैफिक सिग्नल पर स्पोर्ट्स बाइक पर सवार लड़की ने लूट लिया
  • राजा हरिश्चंद्र अस्पताल की रेड लाइट पर खड़े थे, मोबाइल शर्ट की जेब में रखा था
  • बड़ी तेजी से लाइट को तोड़ते हुए भाग गए। बाइक की नंबर प्लेट भी नहीं थी
सारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
विशेष संवाददाता, नरेला इंडस्ट्रियल एरिया
पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके से ड्यूटी करके लौट रहे दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैफिक सिग्नल पर स्पोर्ट्स बाइक पर सवार लड़की ने लूट लिया। आरोपी लड़की स्पोर्ट्स बाइक पर पीछे बैठी थी, जबकि बाइक लड़का चला रहा था। स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर रेड लाइट को तोड़ते हुए फर्राटा भरकर फरार हो गए।
पुलिसकर्मी भी नहीं समझ पाया कि हुआ क्या है
यह सब इतनी फुर्ती से अंजाम दिया गया कि पुलिसकर्मी भी नहीं समझ पाया कि हुआ क्या है। घटना के बाबत नरेला इंडस्ट्रियल थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार लड़के और लड़की को खोज रही है। पुलिस के मुताबिक, 52 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह परिवार के साथ सेक्टर 6 पॉकेट-1 नरेला में रहते हैं। हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। इन दोनों पार्लियामेंट स्ट्रीट सर्किल की ट्रैफिक यूनिट में है।

Crime News: अंग्रेज बनकर दोस्ती, महंगे गिफ्ट का लालच... फेक प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को ऐसे लूटते थे


राजा हरिश्चंद्र अस्पताल की रेड लाइट पर खड़े थेअपनी ड्यूटी पूरी करके अपने घर वापस बाइक से जा रहे थे। राजा हरिश्चंद्र अस्पताल की रेड लाइट पर खड़े थे। मोबाइल फोन शर्ट की जेब में रखा था। रेड लाइट पर खड़े थे। एक लड़का और एक लड़की बाइक पर आए। इनके पास आकर रुके, अचानक बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने इनकी शर्ट की जेब से मोबाइल खींचा और बड़ी तेजी से लाइट को तोड़ते हुए भाग गए। बाइक की नंबर प्लेट भी नहीं थी। किसी अनजान से मोबाइल लेकर पुलिसकर्मी ने लोकल पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस आई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
अनिल कुमार
अनिल पिछले एक दशक से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दैनिक जागरण चंडीगढ़ से 2009 में रिपोर्टिंग से शुरू हुआ सफर, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, जनसत्ता.कॉम होते हुए नवभारतटाइम्स.कॉम तक पहुंच चुका है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं लेकिन पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग के साथ ही सेंट्रल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। राजनीति, खेल के साथ ही विदेश की खबरों में खास रुचि है।... और पढ़ें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर