ऐपशहर

55 लाख रुपये के लिए कश्मीरी को किया किडनैप, 6 घंटे में पुलिस ने पंजाब से किया अरेस्ट

Delhi Crime News : दिल्ली पुलिस ने कश्मीर के रहने वाले एक व्यक्ति के किडनैपिंग केस के 6 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से दो किडनैपर्स को महज 6 घंटे के भीतर ही अरेस्ट कर लिया। नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने इसकी जानकारी दी।

Edited byअनिल कुमार | नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Feb 2023, 4:39 pm
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने राजधानी से अगवा हुए एक कश्मीरी व्यक्ति को महज 6 घंटे के भीतर ही छुड़वा लिया। पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से किडनैपर्स को पंजाब के फगवाड़ा से अरेस्ट किया। मामला 55 लाख के रुपये के लेनदेन से जुड़ा था। पीड़ित ने मामले में गिरफ्तार लोगों से पैसे लिए थे जिसे वह अब नहीं लौटा रहा था। इसके बाद से आरोपियों ने उसे अगवा कर पैसे की वसूली का षड्यंत्र रचा था। इस मामले में पुलिस के पास कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई थी। कॉल करने वाले का कहना था कि मेरे जीजा सैयद तारीख को कुछ कश्मीरी लोग कश्मीरी गेट के पास से उठा कर ले गए हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम crime news


सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
पीसीआर पर कॉल मिलने के बाद से पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस को जांच में पता लगा कि कश्मीरी गेट में हरे रामा ट्रैवल्स के पास दो लोग एक व्यक्ति को अगवा कर ले गए हैं। किडनैपर्स ने इसके लिए टैक्सी नंबर की कार का यूज किया था। सीसीटीवी के अनुसार पता लगा कि किडनैपर्स कश्मीरी गेट से जीटी करनाल रोड की तरफ गए हैं। इसके बाद हरियाणा और पंजाब पुलिस को सूचित किया गया। इस क्रम में पंजाब पुलिस के सहयोग से किडनैपर्स को पंजाब के फगवाड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...लड़की बन Social Media पर दोस्ती और अश्लील चैटिंग, फिर जो हुआ जानकर आप चौंक जाएंगे
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की पहचान 48 वर्षीय निसार अहमद और 48 साल के ही इम्तियाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों ही कश्मीर के बड़गाम के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी और पीड़ित पहले बिजनस पार्टनर थे। इस दौरान पीड़ित ने उनसे 55 लाख रुपये लिए थे। अब वह रुपये नहीं लौटा पा रहा था। इसेक लिए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों ने पुलिस कर्मी बन कर टैक्सी को किराये पर लिया था।
लेखक के बारे में
अनिल कुमार
अनिल पिछले एक दशक से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दैनिक जागरण चंडीगढ़ से 2009 में रिपोर्टिंग से शुरू हुआ सफर, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, जनसत्ता.कॉम होते हुए नवभारतटाइम्स.कॉम तक पहुंच चुका है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं लेकिन पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग के साथ ही सेंट्रल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। राजनीति, खेल के साथ ही विदेश की खबरों में खास रुचि है।... और पढ़ें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर