ऐपशहर

देर रात रेड, बार गर्ल्स के ठुमकों पर झूमते मिले शराबी

पहाड़गंज में एक और 'डांस बार' पर देर रात पुलिस ने रेड की। पुलिस का दावा है कि वहां 3 लड़कियां स्टेज से नीचे डांस करती मिलीं। उनके साथ शराबी भी झूम रहे थे। इसलिए बार संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

अवनीश चौधरी | सांध्य टाइम्स 30 Oct 2018, 1:09 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम dance-bars

पहाड़गंज में एक और 'डांस बार' पर देर रात पुलिस ने रेड की। पुलिस का दावा है कि वहां 3 लड़कियां स्टेज से नीचे डांस करती मिलीं। उनके साथ शराबी भी झूम रहे थे। इसलिए बार संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

बता दें कि एक्साइज ऐक्ट के अनुसार, दिल्ली में शराब परोसने के लाइसेंस पर 'गाना-बजाना' तो हो सकता है, लेकिन नाच या मुजरे की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद कई जगहों पर मुंबई की तर्ज पर डांस बार चल रहे हैं। बार मालिक या संचालक शराब की अधिक खपत और कमाई बढ़ाने के लिए लड़कियों से डांस करवा रहे हैं।

इस संबंध में पुलिस को कई शिकायतें मिल चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि डांस कराने वाले बार संचालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डांस बार का मुद्दा अखबारों में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित थानों में स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।

रात का घटनाक्रम

बीती रात लगभग 11:30 बजे थे। पहाड़गंज में आरके आश्रम बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी को मुखबिर ने बताया कि स्टेपलर लाउन्ज ऐंड बार में शराबियों के आगे मुजरा/डांस चल रहा है। इस सूचना पर एसआई पवन यादव, कॉन्स्टेबल कपिल व अन्य की टीम ने वहां रेड की। पुलिस का कहना है कि टीम ने वहां 3 लड़कियों को स्टेज से नीचे शराबियों के बीच डांस करते देखा, हालांकि पुलिस को देखते ही वहां सन्नाटा छा गया। इस बाबत बार के संचालक हितेश गाबा के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन और दिल्ली पुलिस ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश चौधरी

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर